Post Top Ad
Wednesday, October 27, 2021
Home
अपराध
छिंदवाड़ा
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
हत्यारे पिता को 13 साल की बेटी ने पहुंचाया जेल, युवक ने हत्या कर जंगल में दफनाया था शव, बच्ची ने देख पुलिस के सामने खोला राज।
हत्यारे पिता को 13 साल की बेटी ने पहुंचाया जेल, युवक ने हत्या कर जंगल में दफनाया था शव, बच्ची ने देख पुलिस के सामने खोला राज।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
छिंदवाड़ा। एक 13 साल की बेटी ने पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पिता ने एक युवक की हत्या करके शव जंगल में दफना दिया था। बेटी ने यह देख लिया था। अगले दिन वह सीधे चौकी पहुंची और पिता की बर्बरता पुलिस को बता दी। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ कर रही है। जिले के सिंगोड़ी पुलिस चौकी में घाट पिपरिया घटोरी गांव की एक 13 साल की लड़की गांव के ही एक बच्चे के साथ मंगलवार को पहुंची। उसने चौकी प्रभारी को बताया कि उसके पिता कन्हैया बारसिया (36) ने एक युवक को बरछी मारकर हत्या कर दी। शव जंगल में दफना दिया है। इस पर चौकी प्रभारी ने अमरवाड़ा SDOP और अमरवाड़ा टीआई को इस बात की जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल में ग्राम घाट पिपरिया पहुंची। लड़की के पिता कन्हैया बारसिया को हिरासत में ले लिया।
पुलिस को आरोपी कन्हैया बारसिया पहले गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में जब लड़की ने अपने कातिल पिता के सामने ही पुलिस को पूरी कहानी बयां कर दी तो कन्हैया भी टूट गया। उसने हत्या की वारदात को कबूल लिया। पुलिस आरोपी को शव के दफनाए जगह पर ले गई। वहां से शव बाहर निकाला तथा पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आज बुधवार को शव का पीएम होगा। SDOP के अनुसार, अजेश वर्मा (28) अमरवाड़ा के ग्राम छुई का रहने वाला था। उसकी आरोपी कन्हैया बारसिया से कोई जान पहचान नहीं थी। सोमवार देर शाम अजेश वर्मा अपनी बाइक से घर की तरफ वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे कन्हैया मिल गया था। कन्हैया ने अजेश से लिफ्ट ली थी। इसके बाद दोनों ने पिंडरई में साथ बैठकर शराब पी। बाद में मृतक कन्हैया से कहने लगा कि उसे भूख लगी है। इसके बाद कन्हैया उसे अपने घर घाट पिपरिया लेकर आ गया।
यहां दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कन्हैया ने उसे जंगल की तरफ ले गया। वहां बरछी मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को घर से थोड़ी दूर ले जाकर जंगल में दफना दिया। यह सब कुछ बेटी ने देख लिया था। लड़की पांच क्लास की छात्रा है, उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। पिता लड़की के साथ अक्सर मारपीट करता था, इससे वह काफी त्रस्त थी। हत्या के बाद उसने बेटी से कहा था कि अगर तुमने घटना के विषय में किसी को बताया तो तुम्हारी पिटाई करूंगा। उसने गांव के एक व्यक्ति को यह बात बताई। उसने पुलिस के पास एक बच्चे के साथ लड़की को भेज दिया।
Tags
# अपराध
# छिंदवाड़ा
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
छिंदवाड़ा,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद