Post Top Ad
Thursday, October 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़, हनीट्रैप का शिकार हुए रिटायर्ड शिक्षक, वीडियो कॉल पर लड़की ने बनाया वीडियो, ठगे 3 लाख 65 हजार।
राजगढ़, हनीट्रैप का शिकार हुए रिटायर्ड शिक्षक, वीडियो कॉल पर लड़की ने बनाया वीडियो, ठगे 3 लाख 65 हजार।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
राजगढ़ में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक 76 साल के रिटायर्ड शिक्षक को वाट्सएप पर लड़की ने कॉल किया और झांसे में ले लिया। उसने टीचर से अश्लील बातें करते हुए बाथरूम में जाकर वीडियो कॉल कर दिया। बातों में फंसाकर उसने टीचर के साथ हरकत करते हुए वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किश्त में 3 लाख 65 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने टीचर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ठगी के शिकार टीचर विभिन्न ज्योतिष संस्था द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
राजगढ़ के वार्ड न. 5 में रहने वाले 76 साल के रिटायर्ड टीचर ने साइबर ठगी की शिकायत कोतवाली थाने में की है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया अकाउंट पर रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। 15 अक्टूबर को 7440136935 नंबर से दोपहर में कॉल आया। उधर से किसी लड़की ने बात करना शुरू किया। कुछ देर बात करने के बाद उसने अश्लील बातें करना शुरू कर दी, इस पर मैंने तत्काल फोन काट दिया। कुछ देर बाद मेरे वाट्सएप नंबर पर कॉल आया। वीडियो कॉल पर एक लड़की थी। लड़की कॉल के दौरान बाथरूम में न्यूड थी। मैंने फोन काट दिया। इसके बाद रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उसने फिर से वीडियो कॉल किया। कॉल कर उसने फिर से वही सब शुरू कर दिया। उसने मुझसे कहा कि मैंने आपका और मेरा वीडियो बना लिया है। 18 अक्टूबर को दोपहर 11 से 12 बजे के बीच फिर से 9718156283 नंबर से काॅल आया।
काॅल करने वाले ने अपना नाम प्रमोद कुमार राठौर बताया। उसने कहा - वह नोएडा क्राइम ब्रांच एसपी में है। उसने कहा कि आपका कोई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है, इसे हटवा दो, यह सुन मैं घबरा गया। मुझे यू-ट्यूब वाले का बोलकर कोई नंबर दिया और कहा - इससे तत्काल बात करो। मैंने, जब उस नंबर पर कॉल किया तो वे मुझे धमकाने लगे।
उन्होंने तत्काल मुझसे 1 लाख 30 हजार रुपए नीतेश कुमार HDFC बैंक के खाता नंबर 50100452252449 बूंदी के नंबर पर डालने को कहा। मैंने डर और प्रतिष्ठा के डर से राशि जमा करवा दी। रुपए डालने के बाद मैंने अपना फोन बंद कर लिया। 21 अक्टूबर को जब मैंने फोन ऑन किया तो फोन बजा, सामने प्रमोद कुमार थे। जिन्होंने नोएडा क्राइम ब्रांच का एसपी बताया। उन्होंने कहा - आपकी लोकेशन ट्रेस कर ली है। आपको एक घंटे के भीतर हम गिरफ्तार कर लेंगे। अगर बचना चाहते हो, तो तत्काल 2 लाख 35 हजार रुपए खाते में डलवा दो। इस पर मैंने फिर से रुपए जमा करवा दिए। बाद में मुझे ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद