Post Top Ad
Thursday, October 28, 2021
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
61 व 55 वर्ष के बुजुर्ग भी सेक्स रैकेट में गिरफ्तार, दो महिलाओं के साथ 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले; देखे विडियो।
61 व 55 वर्ष के बुजुर्ग भी सेक्स रैकेट में गिरफ्तार, दो महिलाओं के साथ 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले; देखे विडियो।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
ग्वालियर। मुरार में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है, पुलिस ने तीनों महिलाओं के अलावा 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया है, इनमें 2 बुजुर्ग हैं। सूचना के बाद जब पुलिस दो मंजिला मकान में पहुंची तो एक ही कमरे में दो महिलाओं के साथ तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। ऊपरी मंजिल पर भी एक महिला और 7 लोग मिले। रैकेट दो साल से प्रीतम माहौर के घर उसकी पत्नी के इशारों पर चल रहा था। सेक्स रैकेट में शामिल महिलाएं और यहां आने वाले ग्राहक स्थानीय ही हैं। पकड़ी गई दो महिलाएं शादीशुदा हैं। घर की हालत ठीक न होने पर उन्होंने देह व्यापार शुरू किया था। पुलिस देर रात ही सभी को थाने लाई और रिपोर्ट दर्ज की। मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जडेरूआ डैम के पास प्रीतम माहौर के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। जांच में शिकायत सही मिली। इस पर बुधवार देर रात मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने महिला पुलिस फोर्स के साथ प्रीतम के मकान पर दबिश डाली। पुलिस ने अपना एक जवान ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। एक कमरे में दो महिलाएं तीन पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं। आगे के कमरों में पहुंचे तो वहां मकान मालिक की पत्नी गीता माहौर मिली और वहां 7 लोग भी मिले।
सेक्स रैकेट के अड्डे से मकान मालिक और पूरे रैकेट की मास्टरमाइंड गीता के अलावा दो महिलाएं पकड़ी गईं। दोनों की उम्र 35 साल है। वहीं, मौके से पकड़े गए युवकों ने अपने नाम डोंगर सिंह, रितेश, स्वदेश, मुन्ना लोधी, गब्बर माहौर, गब्बर गुर्जर, आकाश जैन, रवि राठौर, सोनू चंदेल, रोहित जाटव बताए हैं। गीता अड्डा चलाती थी और मुन्ना लोधी ग्राहक लाता था। देह व्यापार करने वाली महिलाओं को कस्टमर से मिलने वाले रुपयों में से आधा पैसा मिलता था। जैसे कोई 500 रुपए में कोई ग्राहक तैयार हुआ तो 250 रुपए देह व्यापार करने वाली महिला का होता था और 250 रुपए रैकेट की सरगना गीता माहौर के रहते थे। यहां से पकड़े गए लोगों ने बताया कि 400 से 600 रुपए में एक बार कमरे में जाने की इजाजत मिल जाती थी।
पुलिस को पूछताछ में पता लगा है कि कुछ लोग तो यहां दो साल से ज्यादा समय से आ रहे हैं। लगभग दो साल से जडेरूआ में यह सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली है। पूछताछ में लोगों ने बताया है कि अड्डा 24 घंटे चालू रहता है। देह व्यापार के अड्डे पर पहुंचने वालों में जहां 19 से 20 साल के लड़के, 40 साल के युवकों के साथ-साथ 55 से 60 साल के अधेड़ और बुजुर्ग भी आते थे। पकड़े गए लोगों में एक की उम्र 55 तो दूसरे की 61 साल है। इनमें से एक बुजुर्ग लड़कियों के लिए कस्टमर लाने का काम करता था।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद