Post Top Ad
Sunday, October 31, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले के विरूद्ध कार्यवाही कर 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब की जप्त।
राजगढ़/तलेन, पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले के विरूद्ध कार्यवाही कर 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब की जप्त।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। अवैध कच्ची जहरीली शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद व एसडीओपी जोईस दास सारंगपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। दिनांक 30-10-21 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल मे दो बडी प्लास्टिक की केनों मे हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर विरालखेडी तरफ से इकलेरा की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी उनि उमाशंकर मुकाती पुलिस टीम का गठन कर शासकीय हाई स्कूल बडली इकेलरा पहुंचे, चेकिंग लगाई कुछ देर बाद विराल खेडी तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखी जिसका चालक अपनी मोटर साइकिल पुलिस को देखकर मोडकर भागने लगा जिसे बडी मुस्तेदी से घेराबंदी कर फोर्स की मदद से पकडा। आरोपी ने अपना नाम बाबूलाल मोगिया उम्र 34 साल निवासी ग्राम हुलखेडी थाना बोडा का होना बताया। आरोपी बाबूलाल मोगिया के कब्जे से अवैध 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 6,000 रुपये का मशरुका जप्त कर कब्जा लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना तलेन में अपराध क्रमांक 46/21 धारा 34 आबकारी एक्ट एवं थाना बोडा में अपराध क्रमांक 223/06 धारा 294, 323, 325, 506, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 653/14 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 885/16 धारा 294, 323, 336, 506, 147 भादवि के पंजीबद्ध हैं। आरोपी से उक्त शराब रखने का लाइसेंस मांगने पर नहीं होना बताया गया। उक्त आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना तलेन में अपराध क्रमांक 392/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के चलते आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी उप निरीक्षक उमा शंकर मुकाती, उनि अरविंद राजपूत (चौकी प्रभारी इकलेरा), आर. गौरव, आर. बनवारी, आर. नरेन्द्र, आर. भानू, आर. खेमसिह का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak news.com
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद