रायसेन/देवरी, एक माह से ठप है विद्यालय की पेयजल व्यवस्था, स्कूल का हेडपंप खराब बूंद-बूंद पानी को तरस रहे नौनिहाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 31, 2021

रायसेन/देवरी, एक माह से ठप है विद्यालय की पेयजल व्यवस्था, स्कूल का हेडपंप खराब बूंद-बूंद पानी को तरस रहे नौनिहाल।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

एक माह से ठप है विद्यालय की पेयजल व्यवस्था, स्कूल का हेडपंप खराब बूंद-बूंद पानी को तरस रहे नौनिहाल।

  • पेयजल विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, शिक्षक कर रहे बार-बार शिकायत।

रायसेन/देवरी, एक माह से ठप है विद्यालय की पेयजल व्यवस्था, स्कूल का हेडपंप खराब बूंद-बूंद पानी को तरस रहे नौनिहाल।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। एक ओर जहां राज्य व केंद्र सरकार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न सुविधाएं दे रही है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर बच्चों को पीने के लिए पानी तक भी नहीं मिल रहा है। कुछ ऐसा ही हाल है ग्राम पंचायत कैकडा में स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। जहां पिछले एक महीने से पेयजल व्यवस्था ठप है और यहां पढ़ने वाले बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कहने को तो विधालय में हैंडपंप लगा है लेकिन पिछले दो महीने से इसकी मोटर खराब है और हैंडपंप भी खराब है। जिससे विद्यालय में रखी पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। जिससे बच्चे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।  बच्चों के माता-पिता का कहना है कि एक तो बच्चे छोटे हैं और ऊपर से उन्हें अपनी कॉपी-किताबों के साथ दिनभर के लिये पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। जिससे बच्चों के बैग का वजन बढ़ जाता है। अगर विद्यालय की पेयजल व्यवस्था ठीक हो जाएगी तो बच्चों को इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

इनका कहना है...

हमे स्कूल के हैंडपंप खराब होने की जानकारी आप के माध्यम से मिल रही है। इसकी जानकारी लेकर जल्दी से जल्दी हैंडपंप को सुधार दिया जाएगा।
विनोद शर्मा, इंजीनियर पेयजल विभाग

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...