Post Top Ad
Sunday, October 31, 2021
Home
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
बच्चे नहीं होने पर दिया था पहली पत्नी को तलाक अब दूसरी पत्नी से भी 7 साल में नहीं हुए बच्चे तो फिर दूसरी पत्नी से भी चाहिए तलाक, पत्नी साथ रहने पर अड़ी।
बच्चे नहीं होने पर दिया था पहली पत्नी को तलाक अब दूसरी पत्नी से भी 7 साल में नहीं हुए बच्चे तो फिर दूसरी पत्नी से भी चाहिए तलाक, पत्नी साथ रहने पर अड़ी।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
ग्वालियर। बच्चे नहीं होने पर एक व्यक्ति दूसरी पत्नी को भी तलाक देने जा रहा है। वंश बढ़ाने के लिए फैमिली कोर्ट में तलाक का आवेदन लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि 7 साल शादी को हो गए, इसके बाद भी उसकी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा है। इसलिए उसे तलाक चाहिए, जबकि पत्नी का कहना है कि मरते दम तक इनके साथ रहूंगी। मैं पथरी का इलाज कराने मायके आई थी इसके बाद यह लेने ही नहीं आ रहे, मैं जाना चाहती हूं तो मना कर दिया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से सुना, साथ ही दोनों के परामर्श के लिए कहा है। पर पति तलाक लेने पर अड़ा हुआ है। यह महिला, युवक की दूसरी पत्नी है इससे पहले जो पत्नी थी उसे भी उसने बच्चे न होने पर तलाक दिया था। पति की उम्र 41 साल है, जबकि महिला 33 साल की है।
उसने 13 अप्रैल 2015 को मुरार निवासी युवती से दूसरी शादी की थी। यह विवाह दोनों पक्षों के माता पिता की सहमति से हुआ था। शादी के 7 साल होने के बाद भी वह मां नहीं बन सकी। इसको लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच महिला को किडनी में पथरी का दर्द होने लगा और वह फरवरी 2021 में अपने पिता के घर इलाज के लिए चली गई। इसके बाद पति उसे लेने ही नहीं पहुंचा। जब पिता ने ससुराल भेजने की बात कही तो पति ने मना कर दिया कि अब भेजने की जरूरत नहीं है। उसे साथ नहीं रख सकता है। उसका कहना था कि आपकी बेटी पढ़ी लिखी नहीं है। गृहस्थी के काम के अलावा उसे कोई काम नहीं आता है। इसी बीच पति ने तलाक का आवेदन पेश कर दिया कि पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। जब पत्नी को तलाक की जानकारी मिली तो उसने वापसी के लिए आवेदन पेश किया है।
पति के फैमिली कोर्ट में आवेदन के बाद पत्नी ने भी अपना एक आवेदन लगाकर जवाब रखा है। पत्नी का कहना है कि वह पति को तलाक देना नहीं चाहती है। वह मरते दम तक उसके साथ रहना चाहती है। पर उसने कुछ आरोप लगाए हैं, जो इस प्रकार हैं।
विवाह के कुछ दिन तक पति का अच्छा व्यवहार रहा, पर उसके बाद पति व उसके परिजन का व्यवहार बदल गया।
घर खाने-पीने के लिए भी अच्छा नहीं देते थे। हर समय दहेज में एक लाख रुपये मांगते थे।
जब वह बीमार होती थी, तो पति इलाज के लिए लेकर नहीं जाता था। पिता के भरोसे इलाज कराना पड़ता था।
पति ने पहली पत्नी से भी इसी वजह से तलाक लिया था। उसकी पहली पत्नी भी मां नहीं बन पा रही थी। बच्चे पैदा न होने पर सारा दोष उस पर लगाते हुए उसने तलाक के लिए आवेदन किया था। उसके बाद आपसी समझौते के तहत उसे तलाक मिला था, तलाक के बाद उसने दूसरी शादी की थी
Tags
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak news.com
मध्य प्रदेश
Labels:
ग्वालियर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद