एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की की मां और भाई को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी ने बोला- बेवफाई पर ऐसा किया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 31, 2021

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की की मां और भाई को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी ने बोला- बेवफाई पर ऐसा किया।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की की मां और भाई को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी ने बोला- बेवफाई पर ऐसा किया।

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की की मां और भाई को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी ने बोला- बेवफाई पर ऐसा किया।

इंदौर। एकतरफा प्यार में सनकी ने लड़की के घर में घुसकर उसकी मां और भाई को गोली मार दी। घटना आजाद नगर की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि गर्लफ्रेंड की बेवफाई की वजह से उसने यह काम किया है। वीडियो में आरोपी ने कहा है की युवती और वह मोहब्बत करते हैं। युवती कुछ समय बाद परिवार के दबाव में बदल गई। उसके मामा पुलिस में हैं। वह उसे परेशान करते हैं। युवती के परिजन भी उसे लंबे समय से धमकी दे रहे हैं। शिकायत उसने शनिवार को आजाद नगर थाने पर जाकर की, लेकिन थाने पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया।

युवती के परिवार का कहना है कि नवंबर में बेटी की शादी होना है। घर में तैयारियां चल रहीं हैं। इसकी जानकारी आरोपी संतोष को हुई तो वह दोपहर 3 बजे घर आया। युवती का भाई कमरे में सो रहा था। आरोपी को देख युवती की मां उससे बात करने आई तो वह बहस करने लगा। भाई जागकर आया तो संतोष ने पहला फायर उस पर किया, दूसरा उसकी मां पर। इसके बाद वह भाग गया। युवती की मां के कंधे में तो भाई के चेहरे पर छर्रे लगे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...