भोपाल, अब्दुल माजिद और सोएब ने बीच रोड़ पर युवक के साथ जा रही युवती का उतरवाया बुर्का, दोनों गिरफ्तार; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 16, 2021

भोपाल, अब्दुल माजिद और सोएब ने बीच रोड़ पर युवक के साथ जा रही युवती का उतरवाया बुर्का, दोनों गिरफ्तार; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

अब्दुल माजिद और सोएब ने बीच रोड़ पर युवक के साथ जा रही युवती का उतरवाया बुर्का, दोनों गिरफ्तार।


भोपाल, अब्दुल माजिद और सोएब ने बीच रोड़ पर युवक के साथ जा रही युवती का उतरवाया बुर्का, दोनों गिरफ्तार; देखे विडियो।

भोपाल। शनिवार को एक लड़की का बीच सड़क पर जबरन बुर्का उतरवा दिया। वह एक लड़के के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। इस्लाम नगर के पास लोगों ने दोनों को रोक लिया। भीड़ ने उन पर कौम को बदनाम करने का आरोप लगाया। एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए लड़की से जबरन उसका बुर्का उतरवा दिया। हालांकि लड़का-लड़की किसी ने भी पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की। वीडियो सामने आने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना इस्लाम नगर की है, यहां एक्टिवा सवार एक युवक शनिवार दोपहर करीब 11 से 1 बजे के बीच एक लड़की के साथ पहुंचा था। एक्टिवा पर फूलों की माला चढ़ी हुई थी, जबकि उसके साथ एक लड़की बुर्का पहने हुए थी। यह देख कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद यहां भीड़ जमा हो गई।


भीड़ ने वीडियो बनाते हुए लड़की से बुर्का उतारने की जिद करने लगे। लड़का-लड़की दोनों उनके सामने गिड़-गिड़ाते रहे, बावजूद इसके लोगों ने उन्हें नहीं छोड़ा। मजबूरी में लड़के के कहने पर लड़की ने बुर्का उतारकर लोगों को दे दिया। जानकारी के अनुसार, लड़का और लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। वीडियो के आधार पर शोएब और अब्दुल माजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...