रायसेन/देवरी, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन के साथ समाप्त हुआ नवरात्रि का महापर्व। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 16, 2021

रायसेन/देवरी, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन के साथ समाप्त हुआ नवरात्रि का महापर्व।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन के साथ समाप्त हुआ नवरात्रि का महापर्व।

रायसेन/देवरी, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन के साथ समाप्त हुआ नवरात्रि का महापर्व।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। समूचे मध्यप्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि महापर्व। रायसेन जिले के देवरी तहसील में भी बड़े धूमधाम से नवरात्रि एवं दशहरा पर्व मनाया गया। 9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं दशहरे के उपलक्ष में नवीन हिंदू उत्सव समिति ने रात्रि 9.30 बजे अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रावण का पुतला दहन करके दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से लोग आए हुए थे। वहीं शासन-प्रशासन भी अपनी पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाए हुए था। देवरी थाना प्रभारी विमलेश राय सुबह से ही देवरी क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे एवं देर रात तक अपने पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर दुर्गा विसर्जन एवं रावण दहन का जायजा लेते रहे।


नवीन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने देवरी थाने के सामने रावण दहन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें नवीन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी देवरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल पुरोहित के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी, रविंद्र रघुवंशी, संतोष रघुवंशी, राधेश्याम पुरोहित, महेंद्र सोनी, पप्पू रघुवंशी, परसोत्तम रघुवंशी, प्रिंस चौबे एवं सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...