रायसेन/बरेली, दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन एवं मिलन समारोह का किया गया आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 16, 2021

रायसेन/बरेली, दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन एवं मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन एवं मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

रायसेन/बरेली, दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन एवं मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। आदर्श युवा पुरबिया राजपूत समाज जागृति समिति के द्वारा दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित चंद्रकांत आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजन संपन्न कराया। सर्वप्रथम सुरजन क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा की गई। शास्त्र सम्मत शस्त्र धारण कैसे करें विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि वास्तव में शस्त्र धारण करने का कोई अधिकारी है तो वह है क्षत्रिय पुरबिया समाज क्योंकि क्षत्रिय हमेशा से ही सभी वर्गों की रक्षा करने के लिए शस्त्र उठाते रहे हैं। क्षत्रियों के होते हुए अन्य वर्गों में एक रक्षा का भाव अपने आप ही आ जाता है। ऐसा क्षत्रिय समाज का इतिहास रहा है। साथ ही साथ महाराणा प्रताप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए यदि किसी ने जीवन न्योछावर किया है तो वह है महाराणा प्रताप।

रायसेन/बरेली, दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन एवं मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि चार वर्णों के चार मुख्य त्यौहार हैं रक्षाबंधन ब्राह्मणों का, दशहरा क्षत्रियों का, दीपावली वैश्यो की तथा होली अन्यो की क्योंकि दशहरा क्षत्रियों का प्रमुख त्यौहार है और हमारा धर्म कहता है कि हमारे (क्षत्रियों) के होते हुए किसी दुखी पर अत्याचार ना हो, सभी वर्गों की रक्षा एवं सहायता करना ही हमारा धर्म है और हमारे होते हुए कोई दुखी ना रहे, ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण सिंह पटेल, धनराज सिंह, बाबू सिंह ठाकुर, विशाल सिंह, एडवोकेट महेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह पटेल, सुधीर सिंह, राजेंद्र सिंह ठाकुर आदि ने मंच से अपनी बात रखते हुए समाज को संयमित एवं युवा वर्ग से समृद्ध बनने की अपील की। होशियार सिंह ठाकुर, नरेन्द्र सिंह बाबू, भगवान सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह पटेल, महेंद्र सिंह बाबा, किशोर सिंह, शिक्षक शंकर सिंह, शिक्षक हुकम सिंह, एडवोकेट प्रताप सिंह पटेल, व्यापारी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पटेल, प्रदीप पटेल, नेपाल सिंह ठाकुर, कुबेर सिंह पटेल आदि की कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका समिति के अध्यक्ष राम जी पटेल एवं जगदीश सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, राजा भैया पटेल, भूपत ठाकुर, सत्येंद्र सिंह पटेल, विक्रम सिंह एडवोकेट, योगेश पटेल, भाई साहब पुरबिया, अरविंद सिंह ठाकुर, बमारी लाल सिंह ठाकुर, कमल सिंह गौर, प्रदीप ठाकुर, राहुल ठाकुर एवं हरी ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंदर सिंह एडवोकेट जमुनिया के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...