अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय चेहरा आया सामने, जिला अस्पताल के सामने व्यक्ति ने तोड़ा दम, किसी नहीं ली सुध, शव को हिलाता रहा सांड। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 29, 2021

अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय चेहरा आया सामने, जिला अस्पताल के सामने व्यक्ति ने तोड़ा दम, किसी नहीं ली सुध, शव को हिलाता रहा सांड।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय चेहरा आया सामने, जिला अस्पताल के सामने व्यक्ति ने तोड़ा दम, किसी नहीं ली सुध, शव को हिलाता रहा सांड।

अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय चेहरा आया सामने, जिला अस्पताल के सामने व्यक्ति ने तोड़ा दम, किसी नहीं ली सुध, शव को हिलाता रहा सांड।

दमोह। जिला अस्पताल परिसर में मुख्य गेट के सामने अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दो दिन से बीमार एक व्यक्ति की गुरुवार काे मौत हो गई। दिनभर किसी ने सुध नहीं ली, दीवार से सटे पड़े शव पर शाम तक मक्खियां भिनभिनाने लगीं। इंसानों ने ताे सुध नहीं ली, लेकिन एक सांड जरूर उसके पास आया। शव के पास पड़े सामान में वह कुछ खाने के लिए खोजने लगा। इस दाैरान वह बार-बार शव काे भी हिलाता रहा। सांड काे ऐसा करता देख एक राहगीर ने उसे भगाया, तब जाकर पता चला कि उस व्यक्ति की माैत हाे चुकी है।

अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय चेहरा आया सामने, जिला अस्पताल के सामने व्यक्ति ने तोड़ा दम, किसी नहीं ली सुध, शव को हिलाता रहा सांड।

शव शहर के शोभानगर निवासी 55 वर्षीय बलराम अहिरवार का है। एक महिला उसे 25 अक्टूबर को लेकर जिला अस्पताल आई थी, उसे कैंसर था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके बाद महिला उसे छोड़कर चली गई और दोबारा नहीं आई। इधर अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ ने मरीज के इलाज पर ध्यान नहीं दिया। लिहाजा वह अकेले ही वार्ड से बाहर निकलकर घूमता रहता था। दो दिन से वह सिविल सर्जन कार्यालय के सामने पार्क की बाउंड्रीवॉल के पास लेटा रहता था। कैंसर पीड़ित व्यक्ति को कीड़े पड़ गए थे। गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने पार्क की दीवार से सटकर शव पड़ा था। उसके गर्दन के समीप बड़ा घाव था, जिस पर मक्खियां भिनक रही थीं। उसकी मौत के बाद भी न ताे अस्पताल के किसी कर्मचारी और न ही प्रबंधन ने सुध ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति बुधवार से ही दीवार के समीप घायल अवस्था में बैठा था। वह तड़प रहा था, बार-बार मक्खियों को भगा रहा था। उसका किसी ने इलाज नहीं किया, जिस कारण मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय चेहरा आया सामने, जिला अस्पताल के सामने व्यक्ति ने तोड़ा दम, किसी नहीं ली सुध, शव को हिलाता रहा सांड।

मामले में जिला अस्पताल की सिविल सर्जन का कहना है कि उन्हें कल पता चला था कि कोई व्यक्ति बीमार है, जो पार्क की बाउंड्री के पास बैठा है। मैं उसे देखने भी गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि वह उसे अस्पताल में भर्ती कराएं, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। सिविल सर्जन का कहना है कि अब मौत की जानकारी आपके द्वारा मिली है। वह पुलिस को सूचना दे रही हैं। यदि पुलिस नहीं आएगी, तो सरकारी खर्चे पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...