Post Top Ad
Sunday, October 31, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, राहगीरों के चलने के लिए निर्मित फुटपाथ पर पक्की दुकानें निर्मित।
रायसेन/बरेली, राहगीरों के चलने के लिए निर्मित फुटपाथ पर पक्की दुकानें निर्मित।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग से थोड़ी दूरी पर 3 वर्ष पहले नगर परिषद बरेली के माध्यम से फुटपाथ का निर्माण इस उद्देश्य के साथ करवाया गया था ताकि सड़क से राहगीर ना निकले, फुटपाथ से होकर गुजरे और दुर्घटनाओं से बचें, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल विपरीत। फुटपाथ राहगीरों के लिए नहीं फुटपाथ से लगकर निर्मित दुकानों के संचालकों के द्वारा दुकानों का सामान बाहर रखने के लिए और फुटपाथ पर ही पक्की दुकानों का निर्माण करने के लिए बनाया गया है। सूत्रो की माने तो पंडित दीनदयाल परिसर के सामने निर्मित फुटपाथ के ऊपर नगर प्रशासन की मिलीभगत से दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। इस पक्के निर्माण के कारण फुटपाथ का कोई औचित्य ही नहीं बचा है। नगर परिषद अधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल के चलते कुछ दुकानदारों को भरपूर फायदा दिया गया है, जिस कारण लाखों रुपए का फुटपाथ अतिक्रमणकारियों के चंगुल में पहुंच चुका है। फुटपाथ के पास लगी तरह-तरह की दुकान और इन दुकानों का सामान फुटपाथ पर रखा रहना राहगीरों के लिए बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा है।
सूत्रो की माने तो श्रीराम किराना संचालक और धाकड़ मिष्ठान भंडार की दुकानों की सीमा फुटपाथ से हटकर तय की गई है, लेकिन इन दुकानदारों ने फुटपाथ के ऊपर पक्का निर्माण कर सामने मुख्य द्वार लगा लिए हैं। इन दुकानों के कारण अन्य दुकानों का दिखना पूरी तरह से बंद हो गया है। इन दुकानों के संचालकों का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि ऊपर से नीचे तक तालमेल बिठाकर ही हमने यह निर्माण किया है। नगर परिषद सीएमओ और प्रशासक एसडीएम प्रमोद गुर्जर के अलावा अन्य अधिकारियों की नजर में पूरी तरह से फुटपाथ पर किया गया पक्का अतिक्रमण दिखाई देने के बाद भी इस तरफ कार्रवाई नहीं करना बड़ी मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak news.com
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद