Post Top Ad
Wednesday, October 20, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, संभागायुक्त ने रायसेन वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों से चर्चा कर ली जानकारी।
रायसेन, संभागायुक्त ने रायसेन वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, वृद्धजनों से चर्चा कर ली जानकारी।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भोपाल संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत द्वारा रायसेन स्थित महात्मा गॉधी वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों तथा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त को कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने अवगत कराया कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में 24 वृद्धजन रह रहे हैं। वृद्धजनों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
उन्हें दिए जाने वाले नाश्ते, भोजन में पोषण और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। संभागायुक्त कियावत ने वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान वृद्ध रेखा बाई, खुशीलाल, भोजू सिंह तथा छोटेलाल सहित अन्य वृद्धजनों से चर्चा करते हुए वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नाश्ता और भोजन मिलने के समय तथा गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण होने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
संभागायुक्त द्वारा वृद्धाश्रम में भजन होने, स्वास्थ्य की जॉच होने के संबंध में पूछे जाने पर वृद्ध छोटेलाल और भोजू सिंह ने बताया कि यहां सुबह-शाम भजन होता हैं। साथ ही डॉक्टर भी आते रहते हैं जो कि जॉच करते हैं। यहां साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां घर से भी अच्छा परिवेश मिल रहा है। संभागायुक्त से चर्चा के दौरान वृद्ध महिला द्वारा सुनने में परेशानी होने की बात कहने पर उन्होंने वृद्धजनों की जॉच कराकर आश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा।
जिस पर कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा को गुरूवार को ही वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों की जॉच कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन वृद्धजनों को सुनने में समस्या हो रही है उन्हें सामाजिक न्याय विभाग से समन्वय कर मशीन प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वृद्धजनों को जो भी दवाई दी जाएं उनके बारे में वृद्धाश्रम के स्टॉफ को भी समझाएं ताकि वृद्धजन समय पर दवाएं ले सकें।
संभागायुक्त कियावत ने वृद्धजनों के लिए बनाए गए गार्डन, दीवारों पर पेन्टिंग, झूले, साफ-सफाई सहित वृद्धाश्रम में किए गए अन्य इंतजामों की सराहना की। जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने बताया कि वृद्धजनों के लिए एक्यूप्रेशर गार्डन बनाया गया है। साथ ही पाथ-वे भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में विद्युत के लिए 6 किलो वॉट का सोलर ऊर्जा पैनल लगाया गया है।
मुख्यमंत्री अंतः वासी पेंशन योजना के अंतर्गत सीधे वृद्धजनों के बैंक खाते में 600 रू की राशि प्रदान की जाती है। वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त कियावत ने वृद्धाश्रम परिसर में बनाए गए पार्क में पौधरोपण भी किया। साथ ही कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एलके खरे भी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद