रायसेन/देवरी, कुशवाहा समाज का अध्यक्ष एवं नगर युवा अध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 20, 2021

रायसेन/देवरी, कुशवाहा समाज का अध्यक्ष एवं नगर युवा अध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

कुशवाहा समाज का अध्यक्ष एवं नगर युवा अध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न।

रायसेन/देवरी, कुशवाहा समाज का अध्यक्ष एवं नगर युवा अध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। लव-कुश सभागार भवन में कुशवाहा विकास मंच देवरी में कुशवाहा महासभा रायसेन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में एवं देवरी समिति के तत्वाधान में कुशवाहा समाज की आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान लव कुश जी की पूजा अर्चना करने के साथ हुई। आम सभा में समाज बंधुओं ने अपने-अपने उदबोधन में समाज की एकता और अखंडता के बारे में विचार रखें। विचार रखने वालों में तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल, जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, पूर्व तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष नर्वदा प्रसाद कुशवाहा सिलवानी, तहसील अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा बेगमगंज, प्रांतीय संगठन मंत्री खुश्शी लाल कुशवाहा प्रमुख रहे। तत्पश्चात सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष पद के लिए पीएचई खुमान सिंह कुशवाहा को सर्वसम्मति से चुना गया एवं जिलाअध्यक्ष और निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए| नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आम सभा में सभी  सम्माननीय समाज बंधु और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और समाज की उन्नति के लिए सतत कार्य करने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक दयाल सिंह कुशवाह ने की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...