रायसेन, अमृत महोत्सव के तहत ग्राम फतेहपुर में लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 11, 2021

रायसेन, अमृत महोत्सव के तहत ग्राम फतेहपुर में लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

अमृत महोत्सव के तहत ग्राम फतेहपुर में लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर।

रायसेन, अमृत महोत्सव के तहत ग्राम फतेहपुर में लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारत परंपराओं का देश है, इस देश में नारी पूजा को बड़ा ही महत्व दिया गया है। देश में बेटियों को लक्ष्मी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। हमें पुन: अपनी बेटियों की स्तुति और सम्मान को बढ़ाने के सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करके बेटियों को सशक्त बनाने की जरूरत है। हर व्यक्ति को कानून की इतनी जानकारी होना चाहिए कि वह अपने अधिकार प्राप्त कर सके। सस्ता और सुलभ न्याय उसे प्राप्त हो। तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से अमृत महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलाया जा रहे कार्यक्रमों के तहत जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम फतेहपुर में विधिक साक्षरता शिविर मैं मुख्य अतिथि प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक शिवहरे ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। न्यायधीश दिलीप सिंह मीणा ने अखिल भारतीय जागरूकता एवं शिविर, निशुल्क सहायता योजना, ग्राम योजना, परिवारिक विवाद समाधान के विरुद्ध अपराध आदि पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 स्वागिता श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया कि आप यदि बात है तो किसी मामले में निशुल्क विधिक सहायता योजना का लाभ ले सकते हैं। और विवादों को निपटा कर विवाद विहीन गांव की स्थापना भी कर सकते हैं और इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए कि विवादों का मौके पर ही समाधान किया जा सके इसमें महिलाएं महती भूमिका निभा सकती हैं। शिविर की अध्यक्षता कर रहे न्यायधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष केएस शाक्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थिति ग्रामीणों से अपने ग्राम को विवाद हीन गांव बनाने के प्रयास कर आदर्श प्रस्तुत करने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता से बड़े-बड़े विवादों का समाधान किया जा सकता है। हमारा इतिहास भी हमें बताता है कि किस तरह से मध्यस्थता से विवाद सुलझाए गए हैं और नहीं सुलझने पर युद्ध की स्थिति भी बनी हैं। महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण जी ने भी मध्यस्थता की थी लेकिन नहीं मानने का परिणाम हम सभी जानते हैं। कई छोटी-छोटी बातों के विवाद बरसो चलते हैं, वह अंत में राजीनामे से ही मामले का निपटारा होता है। राजीनामे में किसी की हार-जीत नहीं होती, दोनों ही पक्ष जीते हुए होते हैं। राजीनामा होने से आगे की पीढ़ियां सुखी जीवन जीती हैं इसलिए हमें कोशिश करना चाहिए कि हम अपने विवाद मध्यस्थता से निपटाए, सरकार की भी यही मंशा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...