दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, थाने के बाहर देर रात जमकर किया हंगामा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 17, 2021

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, थाने के बाहर देर रात जमकर किया हंगामा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, थाने के बाहर देर रात जमकर किया हंगामा।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, थाने के बाहर देर रात जमकर किया हंगामा।

छत्तीसगढ़। रायपुर के खम्हारडीह इलाके में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देर रात तक सभी खम्हारडीह थाने के पास पहुंच गए और पुलिस स्टेशन का घेराव करके नारेबाजी करने लगे। सड़क पर ही कार्यकर्ता बैठ गए और एक दूसरे के खिलाफ शोर करने लगे। कुछ पुलिस कर्मियों ने इन्हें सड़क से हटाया तो धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस स्टाफ ने सभी को खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बाद बवाल और बढ़ गया स्थानीय कांग्रेस नेता और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के समर्थकों ने काफी देर तक थाने के बाहर बवाल किया।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, थाने के बाहर देर रात जमकर किया हंगामा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह सारा विवाद शनिवार को दुर्गा विसर्जन की वजह से उपजा। दुर्गा विसर्जन का एक छोटा जुलूस बस्ती के पास से निकाला जा रहा था। बस्ती में रहने वाले एक युवक ने दूसरी समिति के जुलूस में जाकर डांस कर लिया। यह दूसरी समिति के लोगों को पसंद नहीं आया और युवक के साथ मारपीट की गई। कांग्रेस नेता का आरोप है कि भाजपा पार्षद और उसके उसके कार्यकर्ताओं ने बस्ती के युवक को पीटा। जब शिकायत थाने पहुंची तो पुलिस रिपोर्ट लिखने में आना-कानी करने लगी।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, थाने के बाहर देर रात जमकर किया हंगामा।

थोड़ी ही देर में थाने का घेराव कर दिया गया। दूसरी तरफ भाजपा पार्षद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोप सरासर झूठा है, युवक समिति के जुलूस में आकर लोगों से बदसलूकी कर रहा था इसीलिए झड़प हुई। थाने में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं का विवाद बढ़ता देख पुलिस ने शिकायत आवेदन ले लिया और जिस युवक के साथ मारपीट का दावा किया जा रहा था, उसे डॉक्टरी जांच के लिए भी भेजा। थाने की प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के तथ्यों को देखते हुए जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...