Post Top Ad
Wednesday, October 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, कंधों पर दण्ड रखकर कदमताल मिलाते हुए निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।
रायसेन, कंधों पर दण्ड रखकर कदमताल मिलाते हुए निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करते हुए बुधवार को सुबह आरएसएस का पथ संचलन श्री राम लीला ग्राउंड से निकाला गया। पथ संचलन का लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। अलग-अलग बस्तियों से इस बार आरएसएस का पथ संचलन अलग-अलग भागों में निकाला गया। शहर को दो भागों में बांटा गया, जिसमें शहर के एक भाग की 4 बस्तियों में एक साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया।
डॉ राजेश लोधी, कैलाश गौर के नेतृत्व में बुधवार को सुबह रामलीला मैदान से राष्ट्र भक्ति की धुनों के बीच पथ संचलन निकाला गया जिसमें आरएसएस के जुलूस में छोटे बच्चे भी कदम ताल मिलाते हुए कंधों पर तलवारें-भाले रखकर शामिल हुए। संघ के कार्यकर्ता नीलम साहू, वकील राघवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रायसेन शहर में 8 बस्तियों में से चार बस्तियों में एक शिवाजी बस्ती, पाटनदेव बस्ती, अवंतिका बस्ती एवं मुखर्जी नगर बस्ती में अलग-अलग कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवकों द्वारा पूरे अनुशासन बद्ध तरीके के साथ संघ के राष्ट्र भक्ति गीतों पर कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाला।
इससे पहले स्वयंसेवक श्री रामलीला ग्राउंड में इकट्ठे हुए। यहां पर संघ की भारत माता प्रार्थना के बाद सभी पूरे अनुशासन के साथ कदमताल मिलाते हुए शहर के मुख्य मुख्य मार्ग, तालाब मोहल्ला से इंडियन चौराहे से श्री राम लीला मैदान से रामलीला गेट से होकर रामलीला मैदान में पहुंचकर समापन हुआ। पथ संचलन के दौरान सनातन हिन्दू समाज के बंधुओं द्वारा पथ संचलन स्वंसेवकों का जगह-जगह में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शहर में निकाले गए आरएसएस के पथ संचलन का भारत माता इंडियन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मनोज कुशवाह गोपालपुर, राकेश मालवीय, बारेलाल सूर्यवंशी, महेंद्र कुमार तोमर, मनोज कुमार यादव, गिरजेश कुशवाह एडवोकेट आदि शामिल रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद