रायसेन/बरेली, स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 27, 2021

रायसेन/बरेली, स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़।

रायसेन/बरेली, स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम सेमरी घाट में मिडिल स्कूल आज की स्थिति तक पूर्णता बंद पाया गया है। ग्राम वासियों के द्वारा इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है मगर वरिष्ठ अधिकारी आनाकानी करके गुमराह कर रहे हैं। मिडिल स्कूल में पदस्थ सरकारी शिक्षक राजेंद्र बेदुअ वहां से कार्यमुक्त होकर योग प्रचारक के रूप में बाड़ी में पदस्थ हो चुके हैं और उन्होंने इसकी लिखित जानकारी संकुल प्राचार्य कन्या शाला बरेली को दी जा चुकी है। इसके बाद भी अभी तक एक शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई है। मिडिल स्कूल में अतिथि शिक्षकों को रखने के लिए भी शासन ने दिशा निर्देश जारी करे हैं मगर अभी तक अतिथि शिक्षकों की भी नियुक्ति नहीं की है, क्योंकि मिडिल स्कूल में विषयवार नियुक्ति होना है और पोर्टल बंद है। अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले बरेली अनुविभागीय अधिकारी को भी इस वस्तु स्थिति से अवगत कराया जा चुका है मगर आज की स्थिति तक स्कूल पूर्णता बंद है और अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

रायसेन/बरेली, स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़।

इसके लिए किसको जिम्मेदार माना जाए क्योंकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रतिदिन बच्चे स्कूल आते हैं मगर स्कूल बंद देखकर लौट जाते हैं। इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी संकुल प्राचार्य सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है मगर अभी तक कोई भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है। जब स्कूल बंद है तो इस स्कूल की स्थिति क्या होगी यह समझा जा सकता है व इस विषय पर संकल्प प्राचार्य चौधरी का कहना है कि जानकारी मांगी गई है। शिक्षकों की जल्द व्यवस्था की जाएगी ताकि स्कूल खुल सके। अतिथि शिक्षकों के विषय में उनका कहना है कि पोर्टल बंद होने के कारण अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है जैसे ही पोर्टल खुलेंगे अतिथि शिक्षकों को रखा जाएगा। मगर अभी तक तो बच्चों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है, शासन-प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत ही अतिथि शिक्षकों के साथ एक विभागीय शासकीय शिक्षक की व्यवस्था की जाए वरना ग्रामवासी इसका विरोध करेंगे क्योंकि उनके बच्चों के भविष्य का मामला है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...