रायसेन/बरेली, नवरात्र में राम कथा महोत्सव का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 11, 2021

रायसेन/बरेली, नवरात्र में राम कथा महोत्सव का आयोजन।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

नवरात्र में राम कथा महोत्सव का आयोजन।

रायसेन/बरेली, नवरात्र में राम कथा महोत्सव का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। तहसील मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम भिलाड़िया में शारदीय नवरात्र प्रारंभ से श्री राम कथा महोत्सव के अंतर्गत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास सुश्री साध्वी प्रज्ञा भारती के द्वारा संगीत में श्री रामचरितमानस के ऊपर कथा सुनाई गई। साध्वी जी ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री राम कथा महोत्सव चल रहा है, इसका बड़ा विशेष फलदाई महत्व होता है। क्योंकि मां दुर्गा 9 दिन अपने विशेष रूप में रहती हैं और जगत कल्याण करती है। उन्होंने श्री रामचरितमानस के ऊपर ताड़का वध और मारी व्रत की कथा सुनाई, उन्होंने बताया कि नवरात्रि में आप सभी भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा सुन रहे हैं, बहुत ही पुण्य एवं फलदाई कार्य है।

रायसेन/बरेली, नवरात्र में राम कथा महोत्सव का आयोजन।

यहां विराजमान श्री हनुमान जी महाराज के साक्षी हैं जो कि श्री राम कथा के सबसे बड़े सुरुता है और वह प्रतिदिन राम कथा सुनते हैं, बड़ा सौभाग्य है। कथा श्रवण करने क्षेत्र के जाने-माने संत श्री श्री श्री गोरा वाले ब्रह्मचारी जी भी प्रतिदिन कथा श्रवण करते हैं। क्षेत्र के ग्राम वासियों सेहत आसपास की माताएं-बहने कथा श्रवण कर रही है। ग्राम भिलाड़िया के अमित सिंह पटेल ने बताया कि यहां पर विराजमान श्री हनुमान जी महाराज जिनकी 20 वर्ष से अधिक समय से मूर्ति विराजमान है, विद्वान पंडित पुजारी जी के द्वारा विशेष पूजा-अर्चना होती है और समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह कथा चल रही है।

रायसेन/बरेली, नवरात्र में राम कथा महोत्सव का आयोजन।

श्री हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य ग्राम वासियों के सहयोग से चल रहा है, मेरी समस्त क्षेत्र की जनता से प्रार्थना पूर्वक आग्रह है की श्री राम कथा का आनंद अवश्य लें और अपने जीवन को सफल बनाएं। कथा का समापन असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी के उपलक्ष में भंडारा किया जाएगा, कन्या भोज किया जाएगा एवं विशेष प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...