रायसेन/बरेली, घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर :- ट्रेंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से कचरा हटवाकर दवा का किया गया छिड़काव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 23, 2021

रायसेन/बरेली, घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर :- ट्रेंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से कचरा हटवाकर दवा का किया गया छिड़काव।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर :- ट्रेंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से कचरा हटवाकर दवा का किया गया छिड़काव।

घातक रिपोर्टर खबर का हुआ असर :- ट्रेंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से कचरा हटवाकर दवा का किया गया छिड़काव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 100 और 50 रु में कचरा गाड़ियां नाबालिगों के द्वारा क्रय की जा रही है, वही आवागमन वाले रास्तों पर कचरा एकत्रित हो रहा है। जिससे प्रदूषण फैलने का खतरा बना हुआ है, साथ ही नदी भी प्रदूषित हो रही है। ऐसी एक खबर का प्रकाशन गत दिन घातक रिपोर्टर समाचार पत्र के द्वारा किया गया था। खबर लगने के बाद नगर परिषद प्रशासन एसडीएम प्रमोद गुर्जर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पीके चावला, सहायक ग्रेड 2 में पदस्थ बीएस मालवीय ने खबर को हाथों-हाथ लिया और सुबह वहां पहुंचे, जहां शहर का कचरा नगर परिषद के वाहनों से माध्यम से फेंका जा रहा है।

घातक रिपोर्टर खबर का हुआ असर :- ट्रेंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से कचरा हटवाकर दवा का किया गया छिड़काव।

ट्रेंचिंग ग्राउंड अव्यवस्थित पाए जाने पर तुरंत जेसीबी मशीन के माध्यम से कचरे का समतलीकरण कराया गया और कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया। अधिकारी पीके चावला, बीएस मालवीय ने कचरा वाहन चालकों को हिदायत दी कि अगर नाबालिक एक भी उस समय मैदान में दिखाई दिए जब कचरा वाहन यहां आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।


वहीं कर्मचारियों से कहा गया कि हर 2 दिन बाद ट्रेंचिंग मैदान पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराएं, साथ ही यहां एकत्रित होने वाले कचरे को नष्ट कराते रहें, जिससे प्रदूषण न फैले और नदी तक गंदगी ना पहुंचे। वही मुक्तिधाम के आसपास भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...