रायसेन, हत्या के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, अपने बेटे को लेने ससुराल गए थे आरोपी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 21, 2021

रायसेन, हत्या के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, अपने बेटे को लेने ससुराल गए थे आरोपी।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

हत्या के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, अपने बेटे को लेने ससुराल गए थे आरोपी।


रायसेन, हत्या के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, अपने बेटे को लेने ससुराल गए थे आरोपी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के खमरिया खुर्द गांव में हुई महाराज सिंह आदिवासी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। हत्या की वारदात 14 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस के अनुसार महाराज सिंह की लड़की राजवती बाई की शादी 3 साल पहले रजनेश के साथ हुई थी। राजवती को 2 साल का लड़का है। राजवती को उसका पति रजनेश आदिवासी और उसका ससुर गुड्डा आदिवासी ठीक तरह से नहीं रखते थे, जिस वजह से राजवती अपने मायके में रह रही थी। 14 अक्टूबर को रजनेश अपने पिता गुड्डा के साथ खमरिया आया था। यहां से रजनेश अपने बेटे को ले जाने लगा तो महाराज सिंह ने विरोध जताया। इससे नाराज रजनेश ने अपने पिता गुडडा के साथ मिलकर महाराज पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे महाराज सिंह घायल हो गया। घायल महाराज को रायसेन ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी रजनेश और गुड्डा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपी रजनेश और उसके पिता गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...