Post Top Ad
Wednesday, October 27, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
विवाहिता से युवक ने टिकटॉक पर की दोस्ती, होटल में मिलने बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, बेहोश हुई तो दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो।
विवाहिता से युवक ने टिकटॉक पर की दोस्ती, होटल में मिलने बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, बेहोश हुई तो दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
राजस्थान। जयपुर में एक विवाहिता के साथ टिकटॉक के जरिए नजदीकियां बढ़ाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने महिला को होटल में बुलाकर रेप किया। फिर मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस संबंध में 30 वर्षीय विवाहिता महिला ने मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में 30 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले टिकटॉक के जरिए उसकी पहचान रवि गुर्जर नाम के लड़के से हुई थी। वह भी टिकटॉक पर वीडियो शेयर करता रहता था। दोनों ही एक दूसरे के वीडियो पसंद कर कमेंट किया करते थे। आरोपी रवि खुद को अजमेर में मसूदा कस्बे का रहने वाला बताता था। दोनों के बीच कमेंट्स पर चैटिंग भी होने लगी। रवि ने अपना मोबाइल नंबर महिला को देकर उसका नंबर भी ले लिया। दोनों के बीच गहरी दोस्ती के बाद बातचीत होने लगी।
पीड़ित महिला का आरोप है कि करीब एक महीने पहले आरोपी रवि ने उसे जयपुर में ही मिलने की बात कही। इसके बाद वह जयपुर आया। यहां सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिला को भी बुला लिया। बातचीत के बहाने एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई, इसके बाद वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर रवि गुर्जर ने महिला के साथ रेप किया। उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मोबाइल फोन से खींच लिए। होश में आने पर महिला को दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद आरोपी रवि ने उसे डरा धमकाकर चुप रहने को कहा। उसके पति को अश्लील वीडियो फोटो भेजने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता को बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगा। तब उसने पति से आपबीती बताई। इसके बाद डीसीपी साउथ ऑफिस में परिवाद दर्ज करवाया। इसके बाद देर रात मानसरोवर थाने में केस दर्ज हुआ। बता दें कि सरकार ने पिछले साल 29 जून को टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स बैन किए थे, लेकिन पीड़ित महिला और युवक ने पहले ही एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए थे। दोनों इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए थे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद