Post Top Ad
Wednesday, October 27, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
अपने आशिक की पूर्व प्रेमिका को मार-मार कर किया बेहोश, एक प्रेमी और दो प्रेमिकाएं बस हो गया हंगामा; देखे विडियो।
अपने आशिक की पूर्व प्रेमिका को मार-मार कर किया बेहोश, एक प्रेमी और दो प्रेमिकाएं बस हो गया हंगामा; देखे विडियो।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात आशियाना थाना क्षेत्र में दो लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला बाराबिरवा चौराहे के पास स्काई हिल्टन होटल के बाहर का है। युवक की एक प्रेमिका ने अपनी सहेलियों के साथ नशे में धुत होकर पूर्व प्रेमिका को बीच सड़क पीट दिया। इससे वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लड़कियां नशे में थीं। मारपीट के दौरान पूर्व प्रेमिका बेहोश होकर गिर गई। उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने युवक की पूर्व प्रेमिका की तहरीर पर आरोपी युवक, उसकी प्रेमिका और सहेलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आशियाना पुलिस के मुताबिक सोमवार रात होटल के बाहर कार से एक युवती निकली। इस बीच चिनहट निवासी नशे में धुत रॉबिन सिंह भी आ गया। उसके साथ भी दो युवतियां थीं। इसी बीच दोनों की कार सवार युवती से गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। कार सवार युवती रॉबिन की पूर्व प्रेमिका होने का दावा कर रही थी। युवती को रॉबिन की महिला मित्रों ने लात घूंसों से जमकर पीटा। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। युवती की तहरीर पर रॉबिन और उसकी दो अन्य महिला मित्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि रॉबिन ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। सोमवार को उसकी रॉबिन से होटल के बाहर मुलाकात हुई। रॉबिन के साथ दो युवतियां और थी। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आशियाना इलाके में रहने वाली पूर्व प्रेमिका ने आरोप लगाया कि 2016 में एक शादी समारोह में उसकी दोस्ती चिनहट के रॉबिन से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकी धीरे-धीरे बढ़ती गई। दोनों में प्रेम हो गया और युवक उसके घर आने-जाने लगा। उसने प्रेमी को महंगे गिफ्ट भी दिए। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि एक दिन उसको पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। प्रेमी की सच्चाई सामने आई तो युवती उससे दूरियां बनाने लगी। इसी बीच प्रेमी अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कहकर फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर वह उसकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़ित युवती ने थाने के एक दरोगा पर रॉबिन का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, रॉबिन के खिलाफ जब उसने थाने में शिकायत की तो दरोगा को जांच मिली। दरोगा उसे फर्जी दौड़ा रहे थे, वह समझौते का दबाव बना रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दरोगा की भूमिका की जांच की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद