रायसेन/बरेली, पद से पृथक संस्था प्रबंधक के द्वारा नहीं दिया जा रहा चार्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 28, 2021

रायसेन/बरेली, पद से पृथक संस्था प्रबंधक के द्वारा नहीं दिया जा रहा चार्ज।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पद से पृथक संस्था प्रबंधक के द्वारा नहीं दिया जा रहा चार्ज।

रायसेन/बरेली, पद से पृथक संस्था प्रबंधक के द्वारा नहीं दिया जा रहा चार्ज।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बीते माह प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पांजरा काशीराम के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह राजपूत के विरुद्ध गंभीर शिकायतों के चलते पद से हटाकर उनकी जगह शिवम राजपूत को प्रबंधक का पदभार सौंपा गया था। लेकिन पूर्व प्रबंधक के द्वारा वर्तमान प्रबंधक को 1 माह बीत जाने के बाद भी पीओएस मशीन एवं संस्था का चार्ज नहीं दिया गया है। जिस कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना कृषि कार्य हेतु करना पड़ रहा है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पांजरा काशीराम के वर्तमान प्रबंधक के द्वारा 100 बोरी यूरिया, 100 बोरी डीएपी और 500 बोरी एनपीके खाद किसानों को वितरण करने के लिए उठाया गया है। लेकिन पूर्व प्रबंधक ने अभी तक पीओएस मशीन शिवम राजपूत को उपलब्ध नहीं कराई है। जिस कारण किसानों को खाद, डीएपी से वंचित रहना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत संस्था प्रबंधक के द्वारा सहकारिता उपायुक्त के साथ ही महाप्रबंधक और संस्था प्रशासन को की जा चुकी है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण किसान वर्तमान संस्था प्रबंधक के डीएपी खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। ज्ञात हो कि 29-9 को संस्था प्रशासक रोहित यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कार्यालय उपायुक्त सहकारिता जिला रायसेन के पत्र क्रमांक शिकायत 2021/77 रायसेन दिनांक 4-9-21 जिसमें प्रशासक ने वर्तमान समिति प्रबंधक बृजेंद्र सिंह राजपूत को प्रबंधक के पद से पृथक कर दिया गया था और प्रबंधक का प्रभार सौंपने हेतु शिवम राजपूत को निर्देश दिया गया था। उक्त पत्र के पालन में प्रकाशक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिनांक 9-9-21 को पत्र लिखकर बैंक केडर का प्रबंधक समिति का उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया था। पूर्व प्रबंधक को पूरी प्रक्रिया के साथ भी हटाया गया था और शिवम राजपूत को समिति का प्रबंधक बनाया गया था। लेकिन नगर प्रशासन और जिला स्तर पर बैठे अधिकारियों की आपसी मिलीभगत के कारण इस समिति का चार्ज वर्तमान प्रबंधक को नहीं मिल पा रहा, जिस कारण किसानों को कृषि कार्य हेतु परेशान होना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...