रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 24, 2021

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

  • कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण कर लिया जायजा।

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाए जाने के लिए प्रदेश के साथ जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रातः 08 बजे से वैक्सीनेशन कार्य प्रारंभ हो गया। जिले में शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन के डोज लगाए गए।

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा स्वयं जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर्स के निरीक्षण के दौरान ड्यूटीरत अमले से अब तक हुए वैक्सीनेशन कार्य की जानकारी लेते हुए सभी पात्र लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित मैदानी अमले से घर-घर दस्तक देकर लोगों से वैक्सीनेशन की जानकारी लेते हुए छूटे लोगों को सेंटर पर लाकर दूसरा डोज लगवाने के निर्देश दिए।

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। कलेक्टर दुबे द्वारा वैक्सीनेशन कार्य की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही जिला अधिकारियों की भी क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई गई थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा प्रातः 08 बजे से अपने-अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य की मॉनीटरिंग के साथ ही लोगों से चर्चा कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया।

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

जिले में चलाए गए वैक्सीनेशन महाअभियान में लोगों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए सेंटर्स पर पहुंचकर वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। राकेश सिंह, मनोहर लोधी, कमला बाई सहित अन्य लोगों द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कोविड वैक्सीन की दूसरा डोज लगवाया गया।

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सम्पूर्ण सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दोनो डोज लगवाना बेहद जरूरी है। कोरोना संक्रमण से स्वयं को, परिवार को और देश को बचाने का सबसे कारगार तरीका है कोविड वैक्सीन। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें लोगों को भी बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

रायसेन, जिले में महाअभियान के तहत शाम 05 बजे तक 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...