Post Top Ad
Wednesday, November 3, 2021
Home
उज्जैन
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
10वीं के छात्र ने फ्री फायर गेम में मां के अकाउंट से लगाए रूपए तो रच ली खुद की अपहरण की कहानी, यकीन दिलाने हाथ दीवार पर मारकर बनाए चोट के निशान।
10वीं के छात्र ने फ्री फायर गेम में मां के अकाउंट से लगाए रूपए तो रच ली खुद की अपहरण की कहानी, यकीन दिलाने हाथ दीवार पर मारकर बनाए चोट के निशान।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
उज्जैन। 10वीं के छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश रची। यकीन दिलाने के लिए खुद को चोट भी पहुंचाई। पकड़े जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। वह कोचिंग जाते समय घर से भाग गया था। परिवार वालों ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खुलासा किया कि छात्र को फ्री फायर गेम की लत है। उसने फ्री फायर गेम में डायमंड और पैक्स खरीदने के लिए अपनी मां के अकाउंट से डेढ़ हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। मां और परिवार की डांट से बचने के लिए बच्चे ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची।
घटना जीवाजीगंज इलाके की है। शीतलामाता मंदिर क्षेत्र में रहने वाला 10वीं का छात्र पूरे दिन फ्री फायर गेम खेलता रहता था। 28 अक्टूबर काे वह मां की डांट से भागकर इंदौर चला गया था। वहां राजवाड़ा क्षेत्र में वो कुछ लोगों को रोते हुए मिला। लोगों ने उसे सराफा थाने पहुंचाया। उसने पुलिस को बताया था कि कोचिंग जाते वक्त दो बदमाशों ने उसे उज्जैन के निकास चौराहे से बेहोश कर कार की डिक्की में डाल लिया था। उसने कहा कि बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की, लेकिन मौका मिलते ही वह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। इंदौर की सराफा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे के माता-पिता को इंदौर बुलाया और छात्र को उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी उज्जैन की कोतवाली पुलिस को भेज दी।
कोतवाली पुलिस ने पूरा मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की। मंगलवार को छात्र से कई बार पूछताछ की। पहले वह अपहरण की कहानी दोहराता रहा। इस कहानी में भी कई बार अपनी बात को बदलता जा रहा था। पुलिस को यहीं शक हुआ। पुलिस ने कहा वो परिजनों को नहीं बताएंगे कि सच क्या है। इस पर वह पुलिस को सही कहानी बताने के लिए तैयार हो गया। उसने स्वीकारा कि वह मोबाइल फोन पर फ्री फायर गेम खेलता है। उसने गेम में डायमंड और कुछ पैक्स खरीदने के लिए मां के अकाउंट से 1500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे। जैसे ही पैसे मां के अकाउंट से ट्रांसफर हुए ताे मोबाइल पर मैसेज आ गया। उसे डर सताने लगा कि मां और परिवार के लोग डांटेंगे। इसके चलते उसने अपने ही अपहरण की कहानी रची और सभी को यकीन दिलाने के लिए खुद को घायल भी कर लिया, हाथ दीवार पर मारकर चोट के निशान बना लिए।
Tags
# उज्जैन
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
उज्जैन,
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद