Post Top Ad
Wednesday, November 3, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बैतूल
मध्य प्रदेश
जीजा के बार-बार ससुराल आने से नाराज साले ने पीट-पीटकर की जीजा की हत्या, बीच-बचाव करने आई मां को भी पीटा।
जीजा के बार-बार ससुराल आने से नाराज साले ने पीट-पीटकर की जीजा की हत्या, बीच-बचाव करने आई मां को भी पीटा।
यह भी पढ़े :-
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका।
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
Thank you
Chief Editor GHATAK REPORTER
BHOPAL
बैतूल में दीदी और जीजा के बार-बार घर आने से साला इतना नाराज हुआ कि जीजा की जान ले ली, पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने आई अपनी मां को भी मारकर घायल कर दिया। जीजा इस बार फसल की बुआई के लिए ससुराल आया हुआ था। वारदात बैतूल के मुलताई थाना इलाके के पट्टन खंड की है। पुलिस के मुताबिक, हीरावाड़ी गांव निवासी विनोद पंद्राम (30) की ससुराल प्रभातपट्टन ब्लॉक के बिछुआ गांव में है। सास रम्मो बाई ने बेटी सलिता और दामाद विनोद को खेत में फसल बुआई के लिए बुलाया था। पति-पत्नी बिछुआ गांव आए हुए थे।
सोमवार सुबह सलिता के भाई दीपक कुमरे (27) ने बहन और जीजा के गांव आने पर आपत्ति जताते हुए जीजा विनोद के साथ विवाद किया। उसने कहा कि दोनों बार-बार यहां क्यों आते हैं। उस समय तो मामला किसी तरह से सुलझ गया। सोमवार-मंगलवार की देर रात दीपक ने फिर से विवाद किया। बात मारपीट तक पहुंच गई। उसने डंडे से अपने जीजा विनोद को जमकर पीटा। विनोद के सिर, पीठ और हाथ-पैर में चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विवाद के दौरान विनोद की सास रम्मो बाई बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी आरोपी ने मारपीट कर दी। सलिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र बंशीलाल कुमरे निवासी बिछुआ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बहन और जीजा के बार-बार घर आने से परेशान था, उसे उनका आना पसंद नहीं था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बैतूल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बैतूल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद