रायसेन/सिलवानी, महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की 146वीं जन्म जयंती पर किया नमन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 15, 2021

रायसेन/सिलवानी, महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की 146वीं जन्म जयंती पर किया नमन।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की 146वीं जन्म जयंती पर किया नमन।

रायसेन/सिलवानी, महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की 146वीं जन्म जयंती पर किया नमन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर अंचल के आदिवासी गांव चैनपुर में सामाजिक लोगो के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई। तथा उनके व्यकित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाल कर उनके बताए मार्ग का अनुशरण किए जाने का संकल्प लिया। प्रारंभ में कार्यक्रम में उपस्थित लोगो के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को डॉक्टर हेमेंद्र राठौर प्रतापगढ़, पप्पू ठाकुर चैनपुर आदि ने संबोधित किया। उन्होने व्यकित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कहा कि उन्होंने सामाजिक और आर्थिक स्तर पर आदिवासियों में चेतना की चिंगारी सुलगा दी थी। अतः राजनीतिक स्तर पर इसे आग बनने में देर नहीं लगी।

रायसेन/सिलवानी, महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की 146वीं जन्म जयंती पर किया नमन।

आदिवासी अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति सजग हुए। बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद थे। ब्रिटिश हुकुमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। वहां अंग्रेजों ने उन्हें धीमा जहर दिया था। जिस कारण वे 9 जून 1900 को शहीद हो गए। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है। कार्यक्रम में सोनू मेहरा, हरिचंद मेहरा, घनश्याम राठौर, पवन राठौर, सुरेश बाबू, कमल सिंह, जसमन सिंह, राकेश इमने, ज्ञानेद्र ठाकुर, अरविंद कुमार, संतोष सिंह, मोनू मेहरा आदि बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...