रायसेन/बरेली, पटाखा बाजार महंगाई की मार, आतिशबाजी के लिए 2 घंटे का समय। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 2, 2021

रायसेन/बरेली, पटाखा बाजार महंगाई की मार, आतिशबाजी के लिए 2 घंटे का समय।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पटाखा बाजार महंगाई की मार, आतिशबाजी के लिए 2 घंटे का समय।

रायसेन/बरेली, पटाखा बाजार महंगाई की मार, आतिशबाजी के लिए 2 घंटे का समय।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भले ही चीनी पटाखों पर प्रतिबंध लगा हो लेकिन भारतीय पटाखे भी उपभोक्ताओं के गले को सुखा रहे है। बाजार में लगभग 75 आतिशबाजी की दुकान लगी हुई है। इन दुकानों को लगे 3 दिन बीत चुके हैं, इन 3 दिनों में आतिशबाजी विक्रेता चिंता में पड़ गए हैं कि कहीं महंगाई की मार इस बार उन्हें ना ले डूबे। बाजार में छोटे से छोटा पटाखा 10 से 20 रु का कम नहीं मिल रहा है। पटाखा बाजार में आतिशबाजी विक्रेताओं का कहना है कि इस बार एक तरफ तो दुकान लगाने के लिए जगह महंगे दामों में नीलाम की गई है तो दूसरी ओर महंगे दामों में आतिशबाजी बाहर से बुलाई गई है। आतिशबाजी के दाम उपभोक्ताओं के गले नहीं उतर पा रहे हैं। भले ही चाइनीस पटाखे बाजार में नहीं है, फिर भी भारतीय पटाखे भी ऊंचे दामों में विक्रय किए जा रहे हैं। धनतेरस पर्व के बाद अब दीपावली पर ही आतिशबाजी विक्रेताओं की आस बंधी हुई है। शायद इस बार फायदे का व्यापार आतिशबाजी में हो, ऐसी आशा की जा रही है। दूसरी ओर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला स्तर पर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के आदेश पर मुनादी करवाई जा रही है कि दीपावली के दिन रात्रि 8.00 बजे से पहले और रात्रि 10.00 बजे के बाद अगर आतिशबाजी की गई तो आतिशबाजी करने वाले पर 144 की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...