गाय काटते समय गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, खुद को घिरता देख गो-तस्करों ने की फायरिंग, दोनों तरफ से 20 राउंड फायरिंग, 7 गो तस्कर घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 11, 2021

गाय काटते समय गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, खुद को घिरता देख गो-तस्करों ने की फायरिंग, दोनों तरफ से 20 राउंड फायरिंग, 7 गो तस्कर घायल।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

गाय काटते समय गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, खुद को घिरता देख गो-तस्करों ने की फायरिंग, दोनों तरफ से 20 राउंड फायरिंग, 7 गो तस्कर घायल।

गाय काटते समय गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, खुद को घिरता देख गो-तस्करों ने की फायरिंग, दोनों तरफ से 20 राउंड फायरिंग, 7 गो तस्कर घायल।

गाजियाबाद में 11 नवंबर की सुबह गाय काट रहे गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 20 राउंड गोलियां चली। सात गो-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एसएचओ की सरकारी जीप में दो गोलियां लगी। शीशे में गोली आर-पार होने के बाद एसएचओ और ड्राइवर बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया, 11 नवंबर की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खबर मिली कि बेहटा हाजीपुर के पास वाले गोदाम में गाय काटी जा रही है। इस सूचना पर साढ़े छह बजे गोदाम पर छापा मारा गया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर सात राउंड गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी 13 राउंड फायर किए। इसमें सात आरोपी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 3 कटे हुए गोवंश, सात तमंचे, 12 कारतूस, 7 खोखे, दो कुल्हाड़ी, पांच छूरी और रस्सी आदि बरामद किए हैं। पशु चिकित्सक को बुलाकर मीट का नमूना जांच के लिए भेजवा दिया गया है।

गाय काटते समय गोदाम में पुलिस ने मारा छापा, खुद को घिरता देख गो-तस्करों ने की फायरिंग, दोनों तरफ से 20 राउंड फायरिंग, 7 गो तस्कर घायल।

एनकाउंटर में मुस्तकीम निवासी इकरामनगर मुस्तफाबाद, लोनी (गाजियाबाद), सलमान निवासी मुस्तफाबाद पचेड़ा (मुजफ्फरनगर), मोनू निवासी नईपुरा इंद्रपुरी, लोनी बॉर्डर (गाजियाबाद), आसिफ निवासी मोहल्ला अशोक विहार, लोनी (गाजियाबाद), इंतजार निवासी 30 फुटा रोड, लोनी (गाजियाबाद), नाजिम निवासी जनता कॉलोनी, थाना वेलकम (दिल्ली), बोलर निवासी प्रेमनगर, कस्बा लोनी (गाजियाबाद) ये आरोपी हुए घायल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...