रायसेन/देवरी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का अल्प समय के लिए हुआ आगमन, नगर पंचायत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 11, 2021

रायसेन/देवरी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का अल्प समय के लिए हुआ आगमन, नगर पंचायत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का अल्प समय के लिए हुआ आगमन, नगर पंचायत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन।

रायसेन/देवरी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का अल्प समय के लिए हुआ आगमन, नगर पंचायत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। आगामी 15 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का उदयपुरा के देवरी नगर में अल्प समय के लिए आगमन हुआ। जहां पर फॉरेस्ट विभाग के रेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नगर पंचायत बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि इस विषय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कंरूगा एवं जल्द से जल्द नगर देवरी नगर पंचायत बनाई जयेगी।   सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अन्य मुद्दों पर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की एवं सभी विषयों पर केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण किया जाऐगा। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं जिसमें आप सभी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल जंबूरी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस मौके पर देवरी भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राधेलाल रघुवंशी, रवि दुबे, रविंद्र रघुवंशी, यशपाल राजपूत, वीरेंद्र रघुवंशी, रणधीर रघुवंशी, जगदीश चौरसिया, देवरी उपसरपंच मनोज सोनी, बलवंत रघुवंशी, कृष्ण नारायण रघुवंशी, संतोष रघुवंशी, अवधेश गुप्ता, पूर्व महामंत्री कैलाश मेहरा, जनपद सदस्य सूर्य प्रताप सिंह राजपूत, दीपेंद्र राज, मंडल महामंत्री हेमंत रघुवंशी, पप्पू भैया, सुनील लोधी, राजेश गुप्ता, ऋषभ जैन, आशीष चौरसिया एवं क्षेत्र के समस्त आदिवासी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...