राजगढ़, 200 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन एवं 50 बिस्तरीय मेटरनल चाइल्ड हास्पिटल बनने से मेडिकल कॉलेज की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति होगी - प्रभारी मंत्री। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 3, 2021

राजगढ़, 200 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन एवं 50 बिस्तरीय मेटरनल चाइल्ड हास्पिटल बनने से मेडिकल कॉलेज की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति होगी - प्रभारी मंत्री।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

200 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन एवं 50 बिस्तरीय मेटरनल चाइल्ड हास्पिटल बनने से मेडिकल कॉलेज की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति होगी - प्रभारी मंत्री।

राजगढ़, 200 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन एवं 50 बिस्तरीय मेटरनल चाइल्ड हास्पिटल बनने से मेडिकल कॉलेज की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति होगी - प्रभारी मंत्री।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिला मुख्यालय में 40 करोड़ रूपये राशि से 200 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन निर्माण एवं 12 करोड़ रूपये राशि से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरीय मेटरनल चाइल्ड हास्पिटल बनने से मेडिकल कॉलेज की न्यूनतम आवष्यकताओं की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ करने प्लान अच्छा है एवं भविष्य में आने वाले 25 वर्षो में स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से कोई समस्या नही आएगी। प्रभारी मंत्री डॉ. यादव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अस्पताल के विस्तारीकरण हेतु अधोसंरचना निर्माण कार्य योजना का पावर प्वाईट पर प्रेजेन्टेशन देखने उपरांत बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक माहौल में कार्य करें। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बडे विजन को लेकर चल रही है। उन्होंने निर्माण एजेन्सियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि पूजन के उपरांत तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ हों। इसमें किसी भी प्रकार का विलंब नही हो। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले नवीन चिकित्सालय भवन का स्वरूप राजगढ़ की ऐतिहासिक पहचान को दर्षाने वाला हो। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) स्वास्थ्य विभाग मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि जिला मुख्यालय मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाकर स्वास्थ्य विभाग को आवंटित हो चुकी है। केबिनेट बैठक में स्वीकृति मिलते ही इसी माह मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए टेण्डर जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण 2 वर्ष में पूर्ण होगा। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में 200 बिस्तरीय नवीन अस्पताल भवन एवं 50 बिस्तरीय मेटरनल चाईल्ड हॉस्पिटल भवन निर्माण कार्य की रूप रेखा पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बताई। उन्होंने इसके निर्माण से जिला अस्पताल को मिलने वाली सुविधाओं तथा जिले में लगभग 71 करोड़ रूपये की लागत से शहरी एवं ग्रामीण अंचलों स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण कार्यो की जानकारी भी आयोजित बैठक में दी। इस अवसर पर सासंद रोड़मल नागर, विधायक राजगढ़ बापूसिंह तंवर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, हजारीलाल दांगी, दिलबर यादव, अमरसिंह यादव, मनोज हाड़ा, मनीष जोशी, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री मनीष पाण्डे, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रीति यादव, अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...