रायसेन/बरेली, फुटपाथ बनाकर करवा दिया गया पक्का अतिक्रमण, नगर परिषद के पूर्व जनप्रतिनिधियों का कारनामा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 3, 2021

रायसेन/बरेली, फुटपाथ बनाकर करवा दिया गया पक्का अतिक्रमण, नगर परिषद के पूर्व जनप्रतिनिधियों का कारनामा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

फुटपाथ बनाकर करवा दिया गया पक्का अतिक्रमण, नगर परिषद के पूर्व जनप्रतिनिधियों का कारनामा।

रायसेन/बरेली, फुटपाथ बनाकर करवा दिया गया पक्का अतिक्रमण, नगर परिषद के पूर्व जनप्रतिनिधियों का कारनामा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने नगर परिषद के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग के पास फुटपाथ का निर्माण इस उद्देश्य से करवाया था ताकि वहां से पैदल राहगीर आसानी से आवागमन कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और और फुटपाथ के ऊपर पक्का निर्माण करवा दिया गया। लाखों रुपए की लागत से नगर परिषद के माध्यम से 3 वर्ष पहले फुटपाथ निर्माण करवाया गया था, जिसके ऊपर पक्की किराने की दुकान निर्मित कर दी गई थी, जिसे 2 वर्ष अतिक्रमण हटाने के नाम पर पूर्व में पदस्थ एसडीएम बृजेंद्र रावत के द्वारा प्रभाकर फुटपाथ क्लियर करवा दिया था। लेकिन 3 महीने बाद फिर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और नगर परिषद अधिकारी की मिलीभगत से एक बार फिर निर्मित करवा दिया गया। जिस फुटपाथ से राहगीरों को आवागमन करना चाहिए उस जगह पर नगर प्रशासन की मिलीभगत से पक्का अतिक्रमण होना कहीं ना कहीं बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। नगर में चर्चा है की इस पक्के निर्माण में नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने बड़ा लेनदेन किया है यही कारण है कि बीच सड़क पर फुटपाथ के ऊपर पक्का निर्माण किया गया है। वर्तमान में नगर परिषद में प्रशासक के पद पर पदस्थ एसडीएम प्रमोद गुर्जर जिन्हें फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में पूरी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना कहीं ना कहीं संदेह खड़ा करता है। वही दुकान संचालक जिनका कहना है कि पैसे में बहुत दम होती है, पैसा जहां डालो वहीं खामोशी छा जाती है इसलिए हम आज यहां पर बैठे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...