रायसेन, दीपावली मनाने के लिए दिव्य जीवन संस्था ने गरीबों को 2000 शर्टो का किया वितरण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 1, 2021

रायसेन, दीपावली मनाने के लिए दिव्य जीवन संस्था ने गरीबों को 2000 शर्टो का किया वितरण।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दीपावली मनाने के लिए दिव्य जीवन संस्था ने गरीबों को 2000 शर्टो का किया वितरण।

रायसेन, दीपावली मनाने के लिए दिव्य जीवन संस्था ने गरीबों को 2000 शर्टो का किया वितरण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर की सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था दिव्य जीवन संस्था के वालेन्टियरों ने नगर में घूम-घूमकर गरीबों, मजदूरों, छोटे बच्चों को लगभग 2 हजार शर्ट वितरित कर दीपावली पर्व की खुशियां बांटीं। दिव्य जीवन ज्योति संस्था से जुड़ीं दिव्या ताम्रकार के नेतृत्व में संस्था के युवा वालेन्टियरों ने नगर की गरीब व स्लम बस्ती एरिया सहित पाटनदेव, महामाया चौक सहित इंडियन चौराहे, बसों में गरीब कर्मचारियों सहित सर्दी से ठिठुरने वाले विकलांगों को करीबन 2 हजार कॉटन शर्ट पहनाकर मानव सेवा की।

रायसेन, दीपावली मनाने के लिए दिव्य जीवन संस्था ने गरीबों को 2000 शर्टो का किया वितरण।

मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोरोना काल की वजह से लोगों की आजीविका चलाने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है इसलिए दिव्य जीवन संस्था रायसेन के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही है। शर्ट के साथ मिठाई और बच्चों को फूलझड़ी पैकेट देकर फिर पुरानी मुस्कान चेहरे पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

रायसेन, दीपावली मनाने के लिए दिव्य जीवन संस्था ने गरीबों को 2000 शर्टो का किया वितरण।

इस अवसर पर उपस्थित संस्था के सदस्य पंकज शर्मा, दिव्या ताम्रकार, संदीप शुक्ला, मुस्कान राय, सुनील राठौर, पूनम यादव, वंदना शुक्ला, नेहा वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, राहुल राठोर, मीना रैकवार, रविंद्र गोयल, रुखसार खान, जतिन भार्गव, प्रांशु ताम्रकार, अहमद आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...