रायसेन, समारोह पूर्वक मनाई मप्र स्थापना दिवस की 65वीं सालगिरह; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 1, 2021

रायसेन, समारोह पूर्वक मनाई मप्र स्थापना दिवस की 65वीं सालगिरह; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

समारोह पूर्वक मनाई मप्र स्थापना दिवस की 65वीं सालगिरह।

  • मप्र स्थापना दिवस पर रायसेन में निकाली गई साईकिल रैली और प्रभात रैली।

रायसेन, समारोह पूर्वक मनाई मप्र स्थापना दिवस की 65वीं सालगिरह; देखे विडियो।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश के 65वें स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। सरकारी स्कूल-कालेजों सहित निजी स्कूलों में मप्र स्थापना दिवस के कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय से साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह साईकिल रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए खेल स्टेडियम में समाप्त हुई। साईकिल रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर प्रभात रैली का भी आयोजन किया गया।


खेल स्टेडियम में आयोजित समापन कार्यक्रम में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा मध्यप्रदेश अपनी स्थापना के 65 वर्ष पूर्ण कर 66वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस दिन को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की थीम के रूप में मनाया जा रहा है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे प्रदेश और देश का भविष्य हैं। अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन, मेहनत से प्रयास करें। कलेक्टर दुबे ने छात्रों से कहा कि दीपावली पर्व पर ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें।

रायसेन, समारोह पूर्वक मनाई मप्र स्थापना दिवस की 65वीं सालगिरह; देखे विडियो।

साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि वृद्धजन, मरीजों को परेशानी ना हो। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने घर और आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। जिस प्रकार हम हमारे घर को साफ रखते हैं उसी प्रकार अपने वार्ड को, शहर को भी स्वच्छ रखना है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में राष्ट्रगान तथा मध्यप्रदेश गान का भी गायन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर दुबे द्वारा खेलो इंडिया के तहत प्रदेश स्तर पर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भगवत सिंह रघुवंशी को भी संबोधित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अनिल डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...