रायसेन/देवरी, 2 दिनों तक चलने वाली नर्मदा पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में कर रहे लोग नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

रायसेन/देवरी, 2 दिनों तक चलने वाली नर्मदा पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में कर रहे लोग नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

2 दिनों तक चलने वाली नर्मदा पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में कर रहे लोग नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा।

रायसेन/देवरी, 2 दिनों तक चलने वाली नर्मदा पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में कर रहे लोग नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी कहे जाने वाली मां नर्मदा की पंचकोशी पदयात्रा हजारों लोग कर रहे हैं। कार्तिक माह में चतुर्दशी एवं पूर्णिमा को हजारों की संख्या में लोग मां नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा करते हैं जो 2 दिनों तक चलती है। यह प्रतिवर्ष कार्तिक माह में की जाती है जिसमें दूरदराज से लोग मां नर्मदा की पंचकोशी पदयात्रा करने आते हैं। पंचकोशी पदयात्रा शोकलपुर घाट से प्रारंभ होकर रिछावर, रम्पुरा, पतई, उसराय होते हुऐ पुनः शोकलपुर में विराम होती है। शाम के समय भक्त भगवान सत्यनारायण की कथा, मां नर्मदा की पूजन आरती करते हैं एवं दाल बाटी का भंडारा करते है। शोकलपुर घाट पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में दूरदराज से लोग पहुंचकर पंचकोशी एवं मेले का आनंद लेते हैं। शासन-प्रशासन की तरफ से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की व्यवस्था होती है जिसमें पंचकोशी पदयात्रा करने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना उठाना पड़े। देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी एवं थाना प्रभारी विमलेश राय सुबह से शाम तक घाटों पर भ्रमण करते रहते हैं एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हैं। क्या बच्चे, क्या बूढ़े सभी मां नर्मदा के जयघोष के साथ हर-हर नर्मदे कहते हुए आगे बढ़ते जाते हैं और नर्मदा पंचकोशी यात्रा करते हैं। यात्रा लगभग 18 से 20 किलोमीटर की होती है जो 5 से 6 घंटे में पूरी होती है। जगह-जगह पंचकोशी पदयात्रा वालों के लिए भक्तों की तरफ से चाय-नाश्ता का बंदोबस्त किया जाता है और पंचकोशी पदयात्रा करने वाले लोगों का ग्रामीण इलाके के लोग जगह-जगह स्वागत और सत्कार करते हैं। पंचकोशी पदयात्रा 2 दिनों तक चलती है जिसमें हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा को करते हैं। शासन-प्रशासन अपनी तरफ से मुस्तैदी से लोगों को पंचकोशी पदयात्रा में सहयोग करता है। कोरोना के कारण 2 साल से नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा बंद थी इसलिए इस बार बड़ी संख्या में लोग नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...