प्रेमिका जहर लेकर पहुंची प्रेमी के निकाह में, बोली - किसी ओर से निकाह किया तो खा लूंगी जहर, दुल्हन ने निकाह से किया इंकार, सदमे में मामा की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

प्रेमिका जहर लेकर पहुंची प्रेमी के निकाह में, बोली - किसी ओर से निकाह किया तो खा लूंगी जहर, दुल्हन ने निकाह से किया इंकार, सदमे में मामा की मौत।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

प्रेमिका जहर लेकर पहुंची प्रेमी के निकाह में, बोली - किसी ओर से निकाह किया तो खा लूंगी जहर, दुल्हन ने निकाह से किया इंकार, सदमे में मामा की मौत।

प्रेमिका जहर लेकर पहुंची प्रेमी के निकाह में, बोली - किसी ओर से निकाह किया तो खा लूंगी जहर, दुल्हन ने निकाह से किया इंकार, सदमे में मामा की मौत।
प्रतिकात्मक फोटो

आगरा में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी का निकाह रुकवा दिया। वह मौके पर जहर की पुड़िया लेकर पहुंच गई। उसने किसी और से शादी करने पर सभी के सामने जहर खाने की धमकी दी। उधर, दुल्हन को जब इसका पता चला, तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बाराती-घराती लौट गए। उधर, निकाह न होने से दुल्हन के मामा को सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में रात भर पंचायत हुई। बुधवार को इस मामले में उनमें समझौता हो गया।

शाहगंज क्षेत्र में एक युवती की मंगलवार शाम फतेहपुर सीकरी से बारात आई थी। निकाह की तैयारियां चल रही थीं। तभी समारोह में एक युवती पहुंची। उसने दुल्हन के परिजनों को बताया कि वह दूल्हे की प्रेमिका है। दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम संबंध हैं। लड़के ने उससे शादी का वादा किया था। अब वह यहां शादी कर रहा है। युवती ने दुल्हन के परिजनों को दूल्हे के साथ अपने फोटो और वीडियो भी दिखाए। उसने कहा कि अगर लड़के ने उससे शादी नहीं की तो वह यहां पर ही जहर खाकर जान दे देगी। युवती की बात सुनकर शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के घर वालों को इसकी जानकारी दी गई, तो वो भी पहुंच गए। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

उधर, जब दूल्हे से प्रेम संबंध के बारे में पूछा गया तो पहले उसने इनकार कर दिया। लेकिन जब प्रेमिका ने जहर खाने की बात कही, तो उसने प्रेम संबंध कबूल लिए। इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने युवती से कहा कि अब वह अपनी बेटी का निकाह नहीं करेंगे। करीब चार घंटे बाद दूल्हे की प्रेमिका लौट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बुधवार तक पंचायत चली। इसमें दूल्हा पक्ष ने पूरा खर्चा और सामान वापस देने का वादा किया। इसके बाद आपस में सुलह हो गई। निकाह में मथुरा से आए दुल्हन के मामा को निकाह न होने का सदमा लगा। मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन उनकी मौत हो गई। निकाह न होने और मौत होने से घर में मातम का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...