राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 26, 2021

राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। तीन दिवस पूर्व विधायक नरसिनगढ़ द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया की नरसिंहगढ़ के कुछ मजदूर भाई-बहन कोल्हापुर में बहुत परेशानी में फंसे हुए हैं। थाना नरसिंहगढ़ की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 39 बंधुआ मजदूरों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से मुक्त कराने में सफलता अर्जित की है। दिनांक 21-11-2021 को आवेदक पप्पू पारदी निवासी अंबेडकर नगर ने लिखित आवेदन पत्र के माध्यम से सूचना दी थी कि उसके भाई महेश सहित कुल 39 लोगों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जबरजस्ती उनसे गन्ने के खेतों में मजदूरी का काम कराया जा रहा है और उनकी मजदूरी भी नहीं दी जा रही है।

राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नरसिंहगढ़ विधायक द्वारा पुलिस अधीक्षक राजगढ़ से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा मामले को तत्परता से लेते हुए थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ को एक टीम गठित कर संबंधित स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया। एस.डी.ओ.पी. नरसिंहगढ़ एवं थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ के मार्गदर्शन में थाने से उपनिरीक्षक राकेश दामले, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण एवं आरक्षक राजमल सिंह द्वारा रक्षित केन्द्र राजगढ़ से उपलब्ध कराए गए विशेष वाहन से करीब 28 घंटे का सफर तय करके महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर तहसील करवीर ग्राम गिरगांव थाना इस्पुर्ली पहुंचे और मजदूरों को बंधुआ मजदूरी के दलदल से निकालने का सराहनीय कार्य किया है।

राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

उक्त मजदूरों द्वारा बताया गया कि करीब एक महीने पहले मुकद्दम ठेकेदार मेहमूद खान निवासी बुरहानपुर द्वारा प्रतिदिन के एक जोड़े को 800 रुपये देने का बोलकर गन्ना कटाई हेतु ग्राम अंबेडकर नगर से 16 जोड़े बच्चों सहित कुल 39 लोगों को आईशर गाड़ी से गिरगांव कोल्हापुर महाराष्ट्र लेकर गया था। जहां पर मुकद्दम ठेकेदार द्वारा मजदूरों को गिरगांव के महेश मधुकर चौहान को सुपुर्द कर दिया था। लगातार 25 दिन मजदूरों द्वारा गन्ना कटाई का काम करने के बाद जब महेश मधुकर चौहान से मजदूरी के पैसे मांगे गए तो उसने बोला की मैं तुम्हारी मजदूरी के पैसे ठेकेदार मेहमूद खान को दे चुका हूं।

राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

मजदूरी के पैसे न मिलने पर जब मजदूरों ने काम बंद कर अपने घर वापस लौटने की बात महेश मधुकर चौहान से बोली तो महेश द्वारा मजदूरों को घर आने से रोका गया तथा मजदूरों को पैसे न देकर बंधुआ मजदूर बना काम करने हेतु दबाव बनाया। बंधुआ मजदूर रहने के दौरान ही एक महिला मजदूर ने एक शिशु को भी जन्म दिया जिसने प्रसव के दौरान कई कठिनाईयों का सामना किया। इस प्रकार करीब 39 मजदूरों से जबरदस्ती मजदूरी कराई जा रही थी। उक्त लोगों को पुलिस टीम द्वारा मुक्त कराया गया एवं इनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बिछड़े परिजनों से मिलकर इन लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

परिवार से दूर मजदूरी की जिंदगी व्यतीत कर रहे लोग जब अपने परिवार से मिले तो भाव-विभोर हो गए। सभी मजदूरों का जिला कलेक्टर हर्ष दीक्षित, विधायक राज्यवर्धन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकमना प्रसाद, एसडीओपी भारतेंदु शर्मा द्वारा स्वागत किया गया। सभी मजदूरों के बयान लेकर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना नरसिंहगढ़ से उपनिरीक्षक राकेश दामले, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण एवं आरक्षक राजमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजगढ़, महाराष्ट्र में फंसे 39 बंधुआ मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त, मजदूरों ने भाव विभोर होकर दिया धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...