रायसेन, दिवाली से देवउठनी ग्यारस तक विराजेंगी मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए 4 साल से लगाई जा रहीधन की देवी मां लक्ष्मी की झांकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 5, 2021

रायसेन, दिवाली से देवउठनी ग्यारस तक विराजेंगी मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए 4 साल से लगाई जा रहीधन की देवी मां लक्ष्मी की झांकी।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दिवाली से देवउठनी ग्यारस तक विराजेंगी मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए 4 साल से लगाई जा रहीधन की देवी मां लक्ष्मी की झांकी।

रायसेन, दिवाली से देवउठनी ग्यारस तक विराजेंगी मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए 4 साल से लगाई जा रहीधन की देवी मां लक्ष्मी की झांकी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहर में दीपावली पर्व पर जिले की सुख समृधि के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान कर झांकी सजाई जाती है। दीपावली के त्यौहार से लेकर देव उठनी ग्यारस तक रायसेन शहर के वार्ड 14 राहुल नगर के रहवासी रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं आरती करते हैं। यहां पर सुबह और शाम के समय आरती होती है, जिसमें मोहल्ले के लोग पूरे भक्ति भाव के साथ शामिल होते हैं। शहर के लोग भी यहां पर लगने वाली मां लक्ष्मी की झांकी को देखने के लिए पहुंचते हैं। शहर में पहले बस स्टैंड और पाटन देव में भी बिजली घर के पास पहले मां लक्ष्मी की झांकी लगती थी, लेकिन इन स्थानों पर यह झांकी लगना बंद हो गई है। इसके बाद राहुल नगर के युवाओं ने मां लक्ष्मी की झांकी लगाना प्रारंभ कर दिया है।

4 साल पहले हुई थी शुरुआत

बताया जा रहा है कि करीब 4 साल पहले विमलेश शाक्या और आकाश प्रजापति ने गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव की तर्ज पर राहुल नगर में मां लक्ष्मी की झांकी लगाने की शुरुआत की थी जो अब लगातार लगती आ रही है। मां लक्ष्मी की झांकी का यह पांचवां साल है। इस बार यहां पर 7 फीट ऊंची मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान कराया जाएगा। राहुल नगर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने वाले आकाश प्रजापति ने बताया कि रायसेन की सुख-समृद्धि के उद्देश्य से मां लक्ष्मी की झांकी लगाना प्रारंभ किया था जो 4 साल से निरंतर जारी है। दीपावली की रात 9 बजे मां लक्ष्मी की प्रतिमा को लाकर यहां पर विराजमान किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...