रायसेन/देवरी, दीपावली के दूसरे दिन घर-घर में की गई गोवर्धन पूजा, भगवान गोवर्धन को लगाया गया 56 प्रकार का भोग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 5, 2021

रायसेन/देवरी, दीपावली के दूसरे दिन घर-घर में की गई गोवर्धन पूजा, भगवान गोवर्धन को लगाया गया 56 प्रकार का भोग।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दीपावली के दूसरे दिन घर-घर में की गई गोवर्धन पूजा, भगवान गोवर्धन को लगाया गया 56 प्रकार का भोग।

रायसेन/देवरी, दीपावली के दूसरे दिन घर-घर में की गई गोवर्धन पूजा, भगवान गोवर्धन को लगाया गया 56 प्रकार का भोग।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। गांव-गांव में दीपावली के दूसरे दिन बड़े ही धूमधाम से गोवर्धन पूजा की जाती है जिसमें भगवान गोवर्धन को बनाया जाता है। गोवर्धन की मूर्ति गाय के गोबर से बनाई जाती है जिसकी विधि-विधान से पूजन अर्चन की जाती है एवं भगवान से सुख समृद्धि की कामना की जाती है। ग्राम रामपुरा का माहेश्वरी परिवार आज भी पूरे विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा पाठ करता है। दीपावली के दूसरे दिन रामपुरा निवासी माहेश्वरी परिवार अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से गोवर्धन पूजन बनाते हैं। सुबह से भगवान गोवर्धन की पूजन के लिए 56 प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं एवं उसके बाद सभी परिवार मिलकर भगवान गोवर्धन की पूजा करता है और पूजन करने के बाद वही प्रसादी सारा परिवार मिलकर ग्रहण करता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान कन्हैया ने गोवर्धन को अपनी उंगली पर उठाकर वृंदावन वासियों की रक्षा की थी एवं इंद्र के अहंकार को चूर किया था। इस दिन सभी ग्रामीण इलाके के लोग गाय-बछड़े को स्नान कराकर रंग बिरंगी झालर-मालाएं पहनाकर सजाते हैं एवं गाय गोवर्धन की पूजन करते हैं। यह परंपरा दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाती है जो बरसों से चली आ रही है। रामकृष्ण माहेश्वरी ने बताया कि हम प्रतिवर्ष इसी तरह सभी परिवार के लोग इकट्ठा होकर गांव आकर भगवान गोवर्धन की पूजा कंचन करते हैं और भगवान से अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं और भगवान गोवर्धन की कृपा हमेशा हमारे परिवार पर बनी रहती है। हमारा परिवार हमेशा हंसता खेलता हुआ रहता है एवं गोवर्धन भगवान की कृपा से कोई भी कष्ट हमारे परिवार पर नहीं आते और हम सब परिवार एक साथ मिलकर भगवान गोवर्धन आराधना करते हैं। हमारे परिवार के द्वारा भगवान गोवर्धन के लिए 56 प्रकार के भोग बनाए जाते हैं एवं भगवान गोवर्धन को भोग लगाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...