रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने देवनगर में 568.5 लाख रू के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, November 13, 2021

रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने देवनगर में 568.5 लाख रू के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

स्वास्थ्य मंत्री ने देवनगर में 568.5 लाख रू के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण।

रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने देवनगर में 568.5 लाख रू के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के देवनगर में 108.97 लाख रू की लागत से बनने वाले राजस्व विभाग के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय भवन देवनगर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत 455.80 लाख रू लागत की रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भी भूमिपूजन किया एवं 3.73 लाख रू की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत है।

रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने देवनगर में 568.5 लाख रू के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण।

कोविड महामारी के कठिन दौर में क्षेत्र में तेजी से विकास और निर्माण कार्य किए जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस उप तहसील कार्यालय भवन के बन जाने से राजस्व विभाग से संबंधी कार्य एक ही जगह सुगमता से किए जा सकेंगे और क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसी प्रकार देवनगर में 455.80 लाख रू की लागत की नल-जल योजना का भी भूमिपूजन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि गॉवों में भी लोगों को घर पर ही नल से पेयजल उपलब्ध हो।

रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने देवनगर में 568.5 लाख रू के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण।

ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान ना होना पड़े, इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत वृहद स्तर पर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार, सॉची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, गैरतगंज जनपद अध्यक्ष ममता पोर्ते तथा डॉ. जयप्रकाश किरार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। वही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने गैरतगंज में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का शुभारंभ किया। साथ ही गैरतगंज अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन का भी शुभारंभ किया गया।

रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने देवनगर में 568.5 लाख रू के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...