रायसेन/देवरी, कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव अल्प समय के लिए आए देवरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 24, 2021

रायसेन/देवरी, कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव अल्प समय के लिए आए देवरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव अल्प समय के लिए आए देवरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

रायसेन/देवरी, कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव अल्प समय के लिए आए देवरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव जबलपुर जाते समय अल्प समय के लिए देवरी रघु पेट्रोल पंप पर रुके। जहां पर उनका देवरी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया एवं फूल माला पहनाई। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के साथ उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल भी साथ में थे। मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि किसानों के आगे अहंकारी सरकार झुक गई इसलिये तीनों कृषि कानून बिल वापस ले लिये और कहा कि भारतीय जनता पार्टी नाम बदलने के अलावा क्या काम कर रही है। कोई ऐसी योजना बताएं जो भारतीय जनता पार्टी चला रही हो। वहीं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के पास अब मुद्दा नहीं बचा है इसलिए आदिवासियों को मुद्दा बना रही है, लेकिन आदिवासी जानते हैं कि हमेशा कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के हितेषी रही है और हमेशा आदिवासियों के लिए कांग्रेस ने 70 सालों में जो कार्य किए हैं वह भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं कर सकती है एवं हमारी कांग्रेस सरकार ने हमेशा आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य किया है।

https://youtu.be/LCpFUfdOqL4


मध्य प्रदेश सरकार जो आदिवासियों को शराब बनाने की बात कह रही है, कहां तक सही है। क्या शराब बनाने से आदिवासियों का उत्थान होगा, अगर सरकार आदिवासियों के हित में कार्य करना चाहती तो स्कूल खोलती, आदिवासी युवाओं को सरकारी नौकरी देती, आदिवासियों के लिए कोई योजना चलाती, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने तो आदिवासियों के लिए शराब बनाने की बात कही है जो आदिवासियों के लिए सही नहीं है। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव के स्वागत के लिए ब्लॉक अध्यक्ष गंरूण रघुवंशी, प्रताप सिंह लोधी, जितेंद्र रघुवंशी, परसोत्तम रघु, बबलू रघु, अनिल पुरोहित, अयाज खान, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सोनी, कार्तिक रघुवंशी, सानिध्य रघुवंशी, अनुराग रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...