रायसेन, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का वन परिसर में देखा गया लाईव प्रसारण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 15, 2021

रायसेन, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का वन परिसर में देखा गया लाईव प्रसारण।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का वन परिसर में देखा गया लाईव प्रसारण।

रायसेन, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का वन परिसर में देखा गया लाईव प्रसारण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर भोपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का रायसेन के सागर रोड़ वन परिसर में लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। वन परिसर में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, अपर कलेक्टर अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित गणमान्य नागरिक तथा जनजातीय बंधु उपस्थित रहे।

रायसेन, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का वन परिसर में देखा गया लाईव प्रसारण।

भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में रायसेन जिले की सभी जनपदों से 12 हजार से अधिक जनजातीय वर्ग के नागरिक शामिल हुए। जिन्हें प्रातः काल बसों के माध्यम से भोपाल के लिए रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 6 जिलों से आए 11 हजार अतिथियों को भी जरूरी व्यवस्थाओं के साथ सोमवार को सुबह कलेक्टर दुबे की उपस्थिति में बाहर के जिलों से आए आदिवासियों के बीच खीर, पूड़ी, सब्जी, पुलाव, हलुआ का भोजन किया। इसके बाद भोपाल के लिए बसों से रवाना किया गया। कलेक्टर दुबे तथा जिला पुलिस अधीक्षक शाहवाल ने जिले के विभन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जनजातीय वर्ग के लोगों से चर्चा भी की।

रायसेन, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का वन परिसर में देखा गया लाईव प्रसारण।

फूल मालाओं से आदिवासियों का किया गर्मजोशी से स्वागत

रविवार की शाम से ही छिंदवाड़ा बैतूल खंडवा अनूपपुर ,सिवनी बालाघाट सिंगरौली आदि जिलों से रायसेन के स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज पहुंचने पर आदिवासियों का हारफ़ूलों से उनकी अगवानी कर स्वागत नगर परिषद बरेली सीएमओ नगर परिषद बरेली सीएमओ पीके चावला सहायक ग्रेड 2 में पदस्थ बीएस मालवीय ,रायसेन नगर पालिका के सीएमओ आरडी शर्मा, गणेश बहादुर क्षेत्रीय मनोकांत चौरसिया राजेश राजू कांकर संजय यादव आदि ने किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...