शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने एंबुलेंस से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की मारपीट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 22, 2021

शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने एंबुलेंस से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की मारपीट।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने एंबुलेंस से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की मारपीट।

शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने एंबुलेंस से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की मारपीट।

बुरहानपुर। रविवार रात करीब 11.15 बजे शराब के नशे में नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अंबर जोशी ने केंद्रीय विद्यालय के पास सरकारी एंबुलेंस से बाइक पर अपने घर जा रहे युवक स्वप्निल महाजन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद नगर के कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचकर शराब के नशे में डॉक्टर अंबर जोशी की जमकर पिटाई कर दी। घायल को जिला अस्पताल बुरहानपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस पर कोई ड्राइवर नहीं था। घायल के भाई रूपेश महाजन ने बताया स्वप्निल की हालत गंभीर है।

शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने एंबुलेंस से बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने अस्पताल में की मारपीट।

दरअसल यह एंबुलेंस कुछ महीने पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक निधि से मिली है। रविवार रात इसे खुद डॉक्टर अंबर जोशी चला रहे थे। परिजनों ने बताया डॉक्टर अंबर जोशी अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। नेपानगर पुलिस ने डॉक्टर को आक्रोशित लोगों के बीच से निकालकर थाने पहुंचाया। घायल की हालत अभी भी गंभीर है। उसका बुरहानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर डॉक्टर अंबर जोशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं डॉक्टर जोशी शराब के नशे में इतने धुत थे कि किसी से बात भी नहीं कर पा रहे थे। नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर अंबर जोशी की एमएलसी कराई गई। ब्लड एग्जामिनेशन के लिए उन्हें बुरहानपुर भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...