रायसेन, पहले सागर भोपाल तिराहा जाम किया, पुलिस ने हटाया ताे नपा की सीढ़ियाें पर जाकर बैठे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 24, 2021

रायसेन, पहले सागर भोपाल तिराहा जाम किया, पुलिस ने हटाया ताे नपा की सीढ़ियाें पर जाकर बैठे।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पहले सागर भोपाल तिराहा जाम किया, पुलिस ने हटाया ताे नपा की सीढ़ियाें पर जाकर बैठे।

रायसेन, पहले सागर भोपाल तिराहा जाम किया, पुलिस ने हटाया ताे नपा की सीढ़ियाें पर जाकर बैठे।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर के वार्ड नंबर 12 में नाला निर्माण नहीं होने के कारण वार्ड वासियों ने चक्काजाम किया। जिससे शहर की ट्रैफिक सिस्टम के बुरेहाल रहे। पिछले दो दशकों से नाले का निर्माण अधूरा है। जिससे खेलते समय उनके बच्चे, पालतू पशु नाले में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दरअसल इस नाले में मिल रहा है अवंतिका कालोनी का सीवेज। वार्डवासियों ने डेढ़ घंटे तक किया हंगामा और लगाया जाम।

सागर भोपाल तिराहे पर आंदोलनकारियों ने मचाया हंगामा

रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 12 पटेल नगर के रहवासी एकत्रित होकर सागर-भोपाल तिराहा पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नगर पालिका के विरोध में जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम भी लगा दिया। यह वार्डवासी 20 साल बाद भी उनकी बस्ती में कच्चा नाला नहीं बनने को लेकर आक्रोशित थे। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। नपा इंजीनियर पीके साहू ने भी पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने नपा इंजीनियर को ही आड़े हाथ लेते हुए उन्हें खरी खोटी सुनाना प्रारंभ कर दिया। वार्डवासी यहां पर आधे घंटे तक अपना विरोध जताते रहे। जैसे तैसे पुलिस ने उन्हें समझाकर सड़क से हटाया तो आक्रोशित लोग नगर पालिका भवन पहुंचे। यहां पर नपा सीएमओ आरडी शर्मा के नहीं होने पर सीढ़ियाें पर बैठ गए और किसी को भी आने-जाने नहीं दिया। इस तरह वार्डवासियों का यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा। इन आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका भवन के सामने वाली सड़क पर भी जाम लगाकर विरोध जताया।

नपा इंजीनियर का घेराव कर कहा- बदबू से परेशान हैं, बच्चे भी हाे रहे बीमार

वार्डवासियों ने बताया कि बारिश के मौसम में भी यह नाला उनके लिए सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। बारिश का पानी घरों में तक घुस जाता है, जिस कारण उन्हें बारिश के मौसम में चार महीने खटिया या पलंग पर ही दिन रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यह जानकारी नपा के अधिकारियों को भी है, इसके बाद भी यह नाला अब तक नहीं बनाया गया है।

नपा का कारनामा - नाला ही अधूरा छोड़ा

नगर पालिका प्रशासन ने शहर के वार्ड क्रमांक 12 पटेल नगर में 290 मीटर वाले क्षेत्र में नाला अधूरा ही छोड़ दिया है। जबकि जहां पर नाला नहीं बनाया है, वहां पर गरीब परिवार के लोग रहते हैं। जहां पर पक्के मकान बने हुए है, वहां से लेकर मिश्र तालाब के पास तक पक्का नाला बनवा दिया है। इस बात को लेकर भी वार्डवासियों में लंबे समय से आक्रोश बना हुआ है।

कच्चे नाले के कारण हो रहे बीमार, बदबू से बैठना तक मुश्किल

शहर के वार्ड क्रमांक 12 पटेल नगर में रहने वाले इमरत सिंह, संतोष नाथ, सीतराम, भगवती बाई, पवन शर्मा, भूरीबाई, गीता चौधरी ने बताया कि उनके घरों के पास से कच्चा नाला निकला है। उसमें अवंतिका कालोनी सहित एक अन्य कालोनी के घरों का सीवेज उस नाले में ही डाला जा रहा है। जिससे उनका यहां पर रहना तक बड़ा मुश्किल हो रहा है। नाले के गंदे पानी के कारण बच्चों के साथ ही हम लोग भी बीमार हो रहे है। इतना ही नहीं नाला खुला होने से उसमें बच्चे भी गिर जाते है, जिससे बड़ी अनहोनी का डर भी बना रहता है। हम लोग 20 सालों से नाला बनवाने की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी व्यथा पर नपा के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। इस कारण उन्हें मजबूरी में यह आंदोलन उठाना पड़ा है।

इनका कहना है...

रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 12 पटेल नगर में उक्त नाला का निर्माण करवाने के लिए 30 लाख रुपए की लागत आएगी। यह राशि मंजूर करवाने के लिए शासन को स्टीमेट भेजा गया है, लेकिन वहां से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण यहां पर यह नाला नहीं बन पाया है।
पीके साहू, इंजीनियर, नपा रायसेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...