रायसेन, कन्या कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने दिया कलेक्टोरेट में धरना, बोले - गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या की मनमानी नहीं चलेगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 23, 2021

रायसेन, कन्या कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने दिया कलेक्टोरेट में धरना, बोले - गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या की मनमानी नहीं चलेगी।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 कॉल गर्ल सप्लायर, ब्लैकमेलर, कथित पत्रकार अजय आहूजा पर शिवपुरी पुलिस प्रशासन का 2 हजार रु इनाम घोषित; देखे विडियो। https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_17.html आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

कन्या कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने दिया कलेक्टोरेट में धरना, बोले - गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या की मनमानी नहीं चलेगी।

रायसेन, कन्या कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने दिया कलेक्टोरेट में धरना, बोले - गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या की मनमानी नहीं चलेगी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शासकीय कन्या काॅलेज की प्राचार्य के खिलाफ कलेक्टोरेट में धरना दिया। यह धरना आंदोलन कालेज प्राचार्य डॉ. विनोद सेंगर द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर रखा गया था। धरना स्थल पर बैठे छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की जिद पकड़ ली। डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देने से मना कर दिया, तब कलेक्टर अरविंद दुबे स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना।


उन्होंने छात्रों से कहा कि आपको इस तरीके से धरने पर बैठने की जरूरत नहीं है। आप लोग मुझसे कभी भी मेरे चेंबर में आकर मिलकर मुझे कॉलेज की समस्या बता सकते हो। कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर बैठे छात्रों का आरोप था कि शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य विनोद सेंगर द्वारा कॉलेज की छात्राओं को कॉलेज के विषय में सही जानकारी नहीं दी जाती है। कॉलेज से एनएसएस को हटा दिया है और एनएसएस की छात्राओं को कैंप में शामिल होने के लिए नहीं भेजा जा रहा है।

रायसेन, कन्या कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने दिया कलेक्टोरेट में धरना, बोले - गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या की मनमानी नहीं चलेगी।

इस बात को लेकर उनके द्वारा पहले भी कालेज प्राचार्य को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार का सुधार नहीं किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने यह धरना दिया था। इस धरना प्रदर्शन में एबीवीपी के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, अशवनी पटेल, अमर चौधरी, गोलू नाथ योगी, दीपेंद्र पटेल, मुस्कान कुशवाहा, नेना पंती, राजा आदिवासी, सौरभ साहू, प्रेमनारायण आदिवासी, वरुण तिलचोरिया, नेकपाल राजपूत, सुमित धाकड़, सूरज प्रजापति, आयुष साहू, महेश सिसोदिया, भूपेंद्र अहिरबार, अजय कीर, शांत कुमार शाक्या, दीपक तिवारी, राहुल अहिरवार, दीपक बैरागी, मोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता रहे।

रायसेन, कन्या कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने दिया कलेक्टोरेट में धरना, बोले - गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या की मनमानी नहीं चलेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...