रायसेन/उदयपुरा, नगर में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह, शोभायात्रा मैं जमकर थिरके युवक-युवतिया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 17, 2021

रायसेन/उदयपुरा, नगर में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह, शोभायात्रा मैं जमकर थिरके युवक-युवतिया।

यह भी पढ़े :- https://youtu.be/qCd5IeXVrR0 आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

नगर में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह, शोभायात्रा मैं जमकर थिरके युवक-युवतिया।

रायसेन/उदयपुरा, नगर में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह, शोभायात्रा मैं जमकर थिरके युवक-युवतिया।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
उदयपुरा। तुलसी विवाह समारोह में श्रद्धालुओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह। समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को उदयपुरा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आकर्षक रथ में तुलसीजी व कान्हाजी की प्रतिमा विराजित होकर प्रमुख मार्गों से निकली। समस्त नगर भर के समाजजनों ने सहभागिता की। रात में भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक आयोजन हुए। समस्त नगर वासियों के द्वारा आयोजित तुलसीजी विवाह समारोह संपूर्ण विधिविधान से आयोजित किया गया। इसके तहत मेहंदी, हल्दी, बरात, नृत्य आदि रस्में की गई। मंगलवार शाम 6 बजे शक्ति माता मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के लिए निकली जो मुख्य मार्गों से होते हुए करीब तीन घंटे में पुनः आयोजन स्थल पहुंची। यात्रा में युवक-युवतिया साफा पहनकर शामिल हुए थे, जो आकर्षण का कें द्र रही। मुख्य रूप से सुसज्जित रथ में तुलसी एवं कान्हाजी की प्रतिमा विराजित की गई थीं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह समाजजनों ने प्रतिमा का पूजन कर शोभायात्रा की अगवानी की। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह युवक-युवतियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। श्री शक्ति माता मंदिर में सोमवार को देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह किया गया। कार्यक्रम महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। इसके पूर्व महिलाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से सुसज्जित झांकी में भगवान शालिग्राम का नगर भ्रमण करवाया। यात्रा मैं उदयपुरा पूर्व नगर परिसद अध्य्क्ष केशव सिंह पटेल, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष लोधी, संतोष पवैया, मनोज तोमर एवं नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों द्वारा यात्रा को निकाला गया। यात्रा के पश्चात महाप्रसादी का वितरण शक्ति माता मंदिर पर किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...