यह भी पढ़े :-
कानून से भगोड़ा यूटूबर अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी वीडियो व फोटो को छेड़छाड़ करने का है मास्टरमाइंड।
https://www.ghatakreporter.com/2021/12/blog-post_4.html
2 हजार का इनामी फरार ब्लैकमेलर, यूट्यूबर अजय आहूजा करता था पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को भी ब्लैकमेल ? :- https://www.ghatakreporter.com/2021/11/2_26.html
आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। :- https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html
इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें :-
https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html
शराब पी रहे दोस्त ने दी मां की गालियां तो दोस्त ने चाकू से गोदा, 13 वार कर उतारा मौत के घाट, पहले 3 बार समझाने पे नहीं माना तो की हत्या।
 |
| आरोपी पुत्तू |
ग्वालियर। 21 दिन पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चाकू से गोदकर इलेक्ट्रीशियन की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। घटना वाली रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जब नशा बढ़ा तो गणेश बार-बार उसे मां की गालियां दे रहा था। हत्यारोपी ने अपना दोस्त समझकर तीन बार उसे समझाया था, लेकिन चौथी बार गाली देने पर उसने जैकेट की जेब से चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर सब्जी वाले चाकू के 13 घाव थे। उसके बाद वह पुणे अपने मामा के लड़के के पास भाग गया था, फिर इंदौर आकर एक होटल में वेटर बन गया। इसी होटल से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 में इसी स्पॉट पर एक मजदूर की हत्या में भी आरोपी था, लेकिन उस मामले में सबूत न होने पर वह बरी हो गया था। उपनगर मुरार के सिंहपुर रोड हॉकर्स जोन में 30 नवंबर और 1 दिसम्बर की दरमियानी रात एक युवक की लाश मिली थी। मृतक पर हत्यारे ने चाकुओं से ताबड़तोड़ करीब 13 वार किए थे। सभी वार सब्जी वाले चाकू से किए गए थे। मरने वाले की शिनाख्त भगवती कॉलोनी निवासी गणेश शर्मा पुत्र लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के रूप में हुई थी। साथ ही पता चला कि वह इलेक्ट्रीशियन था। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई थी। इसी बीच पुलिस पता लगा कि घटना की रात मृतक के साथ पास ही रहने वाला युवक पुत्तू उर्फ मोहित शर्मा को देखा गया था।
 |
| मृतक गणेश कुमार |
पुत्तू की जानकारी मिलते ही पुलिस उसके घर पर पहुंची तो पता चला की वह रात से ही गायब है। जानकारी जुटाई तो पता चला कि पुत्तू का नाम 7 साल पहले वर्ष 2014 में एक मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या में आया था। वह पकड़ा गया था और उसे जेल भेज दिया गया था। इस हत्या में दो और लोग भी शामिल थे, लेकिन कोई ठोस सबूत न होने के कारण वह कोर्ट से बरी हो गया था। पुलिस ने उसे काफी तलाशा, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस पुत्तू की तलाश कर रही थी और वो ग्वालियर से पहले पुणे भागा। वहां अपने मामा के लड़के के साथ करीब सात दिन रुका। इसके बाद पुणें से नागपुर फिर इंदौर आया। यहां एक पहचान वाले की मदद से इंदौर के होटल में नौकरी करने लगा था। पुलिस को उसके इंदौर में होने का पता लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अभी उसने जुर्म कुबूल कर लिया है। हत्या के बाद स्पॉट पर पहुंची ने फोरेंसिक जांच कराई थी। जिसमें मृतक के हाथ में कुछ बाल मिले थे। जो हत्या के समय आरोपी के बाल पकड़ने के दौरान टूट गए थे। जिनको पुलिस ने निगरानी में लिया था। अब पुलिस आरोपी को सजा दिलवाने के लिए स्पॉट से मिले बाल से हत्यारोपी का DNA टेस्ट कराएगी। जिससे उसे सजा हो सके।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद