Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
सागर
आपस में भिड़े कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियां, सेल्फी पॉइंट में तोड़फोड़ को लेकर हुआ विवाद, 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हुए घायल; देखे विडियो।
आपस में भिड़े कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियां, सेल्फी पॉइंट में तोड़फोड़ को लेकर हुआ विवाद, 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हुए घायल; देखे विडियो।
सागर। खुरई में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। सेल्फी पाइंट में हुई तोड़फोड़ को लेकर ये पूरा विवाद हुआ। भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले में अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले का विरोध कर रहे थे। तभी महाकाली टीनशेड में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का आमना सामना हो गया। पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जमकर तोड़फोड़ हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस पूरे बवाल में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए। तहसील परिसर में लगाई गई टेंट की कुर्सियों में तोड़फोड़ की गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की गाड़ी का कांच भी फोड़ दिया गया। सूचना पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
17 जनवरी को ऑफिसर कॉलोनी में SDM बंगले के पास स्थित सेल्फी पाइंट में तोड़फोड़ हुई थी। साथ ही सहोद्रा राय वार्ड में भी सेल्फी पाइंट को क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे। इसे लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता खुरई किला मैदान में जमा हो गए। वो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन देने जा रहे थे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में जमा हुए थे। वो मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस का विरोध कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में SDM कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने महाकाली टीनशेड में भेज दिया, ताकि भाजपा कार्यकर्ता निकल जाए। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीनशेड में जाने की कोशिश की। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की और बवाल शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
हंगामे की जानकारी पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमीन पर बैठकर कार्यकर्ताओं से घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि नगर पालिका खुरई में विकास कार्य कर रही है। लेकिन विकास कार्यों से कुछ लोगों को तकलीफ है। पिछले दिनों सेल्फी पाइंट तोड़ दिया गया। नगर पालिक ने नामजद कुछ लोगों की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। मंत्री ने कहा कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता SDM को ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन SDM कार्यालय परिसर में पहले से जमा असामाजिक तत्वों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। हमले में 100 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इधर, पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे ने कहा कि हम न्याय मांगने गए थे। 3 दिन पहले से कार्यक्रम तय था। प्रशासन को सूचना दी थी। महाकाली मंदिर पर जमा हुए थे। पुलिस अधिकारी ने हमें परिसर में बुला लिया। इतने में उनका जुलूस आ गया वहां। पुलिस ने हमें वहां से जाने का बोला तो हम जाने लगे। तभी पीछे-पीछे उनके कार्यकर्ता आ गए। वे बाहर के थे, उन्होंने आक्रमण कर दिया। माइक से बार-बार एनाउंसमेंट किया जा रहा था कि हम लोग आपस में न लड़े। अपना-अपना काम करें। घटनाक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज में 15 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। मामले की न्यायिक जांच होना चाहिए।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
# सागर
Share This
About Ghatak reporter
सागर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद