Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/मंडीदीप, सफेद केरोसिन और एलडी से बना रहे थे बायोडीजल, पुलिस व खाद्य विभाग ने मिलकर की संयुक्त कार्यवाही, दो टैंकर सहित 34 लाख का माल जब्त; देखे विडियो।
रायसेन/मंडीदीप, सफेद केरोसिन और एलडी से बना रहे थे बायोडीजल, पुलिस व खाद्य विभाग ने मिलकर की संयुक्त कार्यवाही, दो टैंकर सहित 34 लाख का माल जब्त; देखे विडियो।
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। जिले के मंडीदीप के वार्ड 13 औद्योगिक क्षेत्र की ट्रैक्टर निर्माता आइसर फैक्ट्री के पीछे स्थित एक फार्म हाउस में किराए से संचालित होने वाली फर्जी तरीके से बायोडीजल बनाने वाली आदिशि ओवरसीज फर्म को जिला प्रशासन खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की है। यह फर्म बायोडीजल के नाम से एलडीओ ऑयल और सफेद केरोसिन मिलाकर बड़े पैमाने पर बायोडीजल के नाम से बेचने का काम कर रही थी। इसकी पुख्ता सूचना मिलने पर एसडीएम आदित्य शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने मौके से दो टैंकर, 16 हजार लीटर एलडीओ ऑयल और 22 सौ लीटर सफेद केरोसिन कुल करीब 35 लाख रुपए का माल जब्त किया है।
इनके अलावा फर्म के एक कर्मचारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे इस गोरखधंधे के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं फर्म का संचालक संजय नंदा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। टीम ने मौके से एक टैंकर जिसकी कीमत 14 लाख रुपए और उसमें भरे एलडीओ ऑयल की कीमत लगभग 13 लाख रुपए, जबकि दूसरे टैंकर की कीमत 7 लाख रुपए के साथ 16,000 लीटर एलडीओ और 22 सौ लीटर सफेद केरोसिन जब्त किया है। इस तरह कुल 34 लाख 94 हजार 500 रुपए के माल जब्त किया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद